Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प

    November 26, 2026

    पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक

    November 26, 2026

    मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन

    November 26, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प
    • पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
    • मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
    • छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
    • धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल
    • भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सस्पेंस: हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
    • छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन
    • अगहन का पहला गुरुवार: धन-धान्य और वैभव के लिए मां लक्ष्मी की विशेष पूजा शुरू, इस माह पड़ेंगे कुल 4 गुरुवार
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » पटेल समाज मेहनत, लगन और ईमानदारी का प्रतीक है- उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
    छत्तीसगढ़

    पटेल समाज मेहनत, लगन और ईमानदारी का प्रतीक है- उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

    Khabar WorldBy Khabar WorldAugust 31, 2025No Comments6 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    उप मुख्यमंत्री ने ग्राम समनापुर में 50 लाख रुपये की लागत से भवन निर्माण कराने की घोषणा की

    उप मुख्यमंत्री पटेल (मरार) समाज का जिला स्तरीय शपथ ग्रहण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में हुए शामिल

    खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा।उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा आज कवर्धा के पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में पटेल (मरार) समाज द्वारा आयोजित जिला पदाधिकारी शपथ ग्रहण एवं जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उपमुख्यमंत्री शर्मा सहित मंचासीन अतिथियों ने कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती एवं मां शाकंभरी देवी की प्रतिमा पर पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन से की। सभी ने समाज की एकता और प्रगति की मंगलकामना की। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने समारोह में कक्षा दसवीं एवं बारहवीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 150 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही शासकीय सेवा में एक वर्ष के भीतर नियुक्त 15 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों और 53 जनप्रतिनिधियों पंच, सरपंच, जनपद और जिला पंचायत सदस्य को भी सम्मानित किया।
    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने समाज की मांगों को पूरा करते हुए महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं। उन्होंने ग्राम समनापुर में 50 लाख रुपये की लागत से भवन निर्माण कराने की घोषणा की। इसके साथ ही ग्राम जोराताल चौक पर मां शाकंभरी देवी का भव्य चौक विकसित किया जाएगा। इस अवसर पर समाज के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों को उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने शपथ दिलाई और उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पटेल समाज मेहनत, लगन और ईमानदारी का प्रतीक है। समाज की युवा पीढ़ी शिक्षा और सेवा क्षेत्र में आगे बढ़कर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रही है। ऐसे सम्मान समारोह न केवल विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हैं, बल्कि पूरे समाज में नई ऊर्जा का संचार करते हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, नगर पंचायत बोड़ला अध्यक्ष विजय पाटिल, जिला पंचायत सभापति श्रीमती सुमित्रा विजय पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष पटेल, समाजसेवी वीर सिंह पटेल, परदेशी पटेल, धर्मेंद्र पाटिल, शंकर पटेल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाज के पदाधिकारी एवं नागरिक सम्मिलित हुए।
    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने समाज के पदाधिकारियों और प्रतिभावान बच्चों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि पटेल समाज मेहनतकश, कर्मठ और अनुशासित समाज है। इसकी असली ताकत खेती-किसानी और संगठन की एकता में है। उन्होंने समाज से इस परंपरा को बनाए रखने का आह्वान किया। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार समाज के सहयोग से विकास के कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आज मैं जिस उपमुख्यमंत्री पद पर आपके बीच सेवा कर रहा हूँ, वह केवल आपके सहयोग और आशीर्वाद का परिणाम है। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने यह भी उल्लेख किया कि पटेल समाज से कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के श्री प्रेमचंद पटेल पहले विधायक चुने गए हैं। उन्होंने इसे समाज के बढ़ते प्रभाव और राजनीतिक जागरूकता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में समाज के युवा शिक्षा, राजनीति, खेल और अन्य क्षेत्रों में नई ऊँचाइयाँ हासिल करेंगे। समाज की प्रगति के लिए संगठन और शिक्षा को सबसे मजबूत आधार बताते हुए उन्होंने उपस्थित जनों से बच्चों के उज्ज्वल भविष्य हेतु निरंतर प्रयास करने का आग्रह किया।
    जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू ने कहा कि पटेल समाज ने पुरानी परंपराओं और संस्कृतियों को आज भी जीवित रखा है। समाज खेती-किसानी के क्षेत्र में अपनी मेहनत और लगन से पूरे प्रदेश में पहचान रखता है। उन्होंने कहा कि पटेल समाज के लोग बहुत ही सरल, सहज और आत्मीय स्वभाव के होते हैं। मेहनत और ईमानदारी इनके जीवन का आधार है। अध्यक्ष श्री साहू ने कहा कि खेती-किसानी केवल आजीविका का साधन नहीं है, बल्कि यह हमारी संस्कृति, परंपरा और समाज की पहचान है। पटेल समाज ने अपनी मेहनत से प्रदेश की कृषि उत्पादन में अहम योगदान दिया है। आज की युवा पीढ़ी शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ रही है, लेकिन अपनी जड़ों से जुड़े रहकर समाज और प्रदेश की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है।
    ग्राम समनापुर को मिला 50 लाख का भवन, जोराताल में बनेगा मां शाकंभरी देवी चौक
    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने समाज की मांगों को पूरा करते हुए महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं। उन्होंने ग्राम समनापुर में 50 लाख रुपये की लागत से भवन निर्माण कराने की घोषणा की। इसके साथ ही ग्राम जोराताल चौक पर मां शाकंभरी देवी का भव्य चौक विकसित किया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाज की आस्था और सुविधा को ध्यान में रखते हुए सरकार विकास कार्यों को प्राथमिकता से पूरा कर रही है। घोषणा के बाद समाज के लोगों में उत्साह का माहौल रहा। उपस्थित लोगों ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार और तेज हुई है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प

    November 26, 2026

    पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक

    November 26, 2026

    मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन

    November 26, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,348

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    बस्तर

    संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प

    By Khabar WorldNovember 26, 20260

    खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। संविधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय बीजापुर में अधिकारियों,…

    पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक

    November 26, 2026

    मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन

    November 26, 2026

    छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार

    November 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प

    November 26, 2026

    पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक

    November 26, 2026

    मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन

    November 26, 2026

    छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार

    November 26, 2026

    धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल

    November 26, 2026

    भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सस्पेंस: हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

    November 26, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.