खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया दिल्ली पहुंचे बस्तर के नक्सल पीड़ितों ने शनिवार काे प्रेसवार्ता कर देश के सामने अपनी व्यथा रखी। बस्तर के नक्सल पीड़ितों ने उपराष्ट्रपति पद के प्रत्याशी रिटायर्ड जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी की उम्मीदवारी का विरोध करते हुए सभी सांसदों से उन्हें समर्थन नहीं करने की अपील की।
बस्तर शांति समिति के बैनर पर हुए इस प्रेस वार्ता में पीड़ितों ने कहा कि बी. सुदर्शन रेड्डी ही वो व्यक्ति थे जिन्होंने नक्सलवाद के विरुद्ध चल रहे आदिवासियों के जनांदोलन पर प्रतिबंध लगाया था, जिसके कारण बस्तर में नक्सलवाद तेजी से बढ़ा और ऐसा नासूर बन गया जिसका कहर आज भी जारी है। सलवा जुडूम के मजबूत होते ही नक्सल संगठन ना सिर्फ कमजोर हुआ था, बल्कि खत्म होने की कगार पर आ चुका था, दिल्ली के ही कुछ नक्सल समर्थकों के कहने पर सलवा जुडूम पर प्रतिबंध लगा दिया गया।
Trending
- संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल
- भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सस्पेंस: हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
- छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन
- अगहन का पहला गुरुवार: धन-धान्य और वैभव के लिए मां लक्ष्मी की विशेष पूजा शुरू, इस माह पड़ेंगे कुल 4 गुरुवार


