
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पुराना धमतरी रोड स्थित किंग्स टाउन सोसाइटी डूंडा में धूमधाम से गणेश उत्सव मनाया जा रहा है । दोनों समय गणपति जी की आरती में किंग्स टाउन सोसाइटी के सभी निवासी हिस्सा ले रहे हैं वहीं रोज आरती के बाद विभिन्न तरह के आयोजन जिसमें बच्चों के डांस, कराओके सिंगिंग, थाली सजाओं प्रतियोगिता, महिलाओं के लिए परिधान विशेष की प्रतियोगिता, भजन आदि का आयोजन किया जा रहा हैं ।
किंग्स टाउन गणेश उत्सव समिति के आयोजन का यह पहला वर्ष है। शहर के मध्य एक बड़ी सोसाइटी के नाम से किंग्स टाउन सोसाइटी को जाना जाता है। सोसाइटी के मध्य में भव्य शिव मंदिर स्थापित किया गया है मंदिर प्रांगण में गणपति जी की प्रतिमा स्थापित कर भव्य रूप से गणेश उत्सव का पर्व मनाया जा रहा है।
कार्यक्रम समिति द्वारा किसी को अध्यक्ष या सचिव की जिम्मेदारी न देकर सभी को अध्यक्ष और सचिव मानते हुए एक पारिवारिक वातावरण में समिति का कार्यक्रम नियमित रूप से चल रहा है। उक्ताशय कि जानकारी कॉलोनी में निवास करने वाले और समिति में सदस्य अमित गौतम ने दी।
Trending
- जिला चिकित्सालय मुंगेली में सर्पदंश पीड़ित 11 वर्षीय बालक को मिला नया जीवन, तीन दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद स्वस्थ
- संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल
- भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सस्पेंस: हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
- छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन


