खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। दक्षिण बस्तर में भारी बारिश और बाढ़ ने जमकर तबाही मचाई। आफत की जारिश ने आम जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त कर दिया, वहीं बाढ़ ने शासकीय संपति को भी जमकर क्षति पहुंचाई। इस आफत की चपेट में शहर के तीन बैंक भी आ गये। चितालंका स्थित एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और जिला सहकारी बैंक में भी बाढ़ का पानी घुस जाने से दस्तावेज भीग गए। जब बाढ़ ने एचडीएफसी और फोटक महिंद्रा बैंक को अपनी चपेट में लिया तो उस वक्त दोनों ही बैंकों में लाखों रूपये नगद रखे हुए थे। यहां थोड़ी ही दूरी पर बहने वाले नाले का पानी बैंक के अंदर आ गया जिससे बैंक की दोनों ही शाखाओं में भारी नुकसान हुआ।
बैंक अधिकारियाें से मिली जानकारी के अनुसार जिन बैंकों में नोटों को नुकसान पहुंचा है वहां आरबीआई की टीम आकर सर्वे कर एक रिपोर्ट तैयार करेगी। टीम यह भी देखेगी कि नोट इस्तेमाल करने योग्य है या फिर उन्हें नष्ट किया जाएगा। बताया गया है कि अगामी एक दो दिनों में यह टीम बैंकों के कैश का जायजा लेगी। इधर जिला सहकारी बैंक में भी लाखों रुपये मौजूद थे लेकिन बाढ़ का पानी बढ़ता देख कर्मचारियों बैंक में रखी राशि एसबीआई में जमा कर दी। हालांकि बैंक के बाजू में संचालित एटीएम में करीब आठ लाख रूपये रखे थे, जिन्हें निकाला नहीं जा सका।
एचडीएफसी बैंड के मैनेजर अविनाश श्रीवास्तव ने बताया कि बैंक का यूपीएस, बैकअप सिस्टम, कंप्यूटर, एटीएम सब सराब हो चुके है। बैंक व एटीएम के राशि की जानकारी सार्वजनिक नहीं की जाती है। अविनाश ने बताया कि खाता धारकों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
जिला सहकारी बैंक के ब्रांच मैनेजर सूरज सिंह ने बताया कि बैंक का करीब पचास लाख रूपये का नुकसान हुआ है। बाढ़ का पानी बैंकों में घुस आने से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज खराब हो गये। वहीं बैंकों में रखे कंप्यूटर आदि भी काम नहीं कर रहे हैं।
Trending
- जिला चिकित्सालय मुंगेली में सर्पदंश पीड़ित 11 वर्षीय बालक को मिला नया जीवन, तीन दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद स्वस्थ
- संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल
- भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सस्पेंस: हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
- छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन


