खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। जिले के सिंह नवयुवक मण्डल गणेश उत्सव समिति ठाकुरपारा में गणेश उत्सव का आयोजन बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ किया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष सोनू सिंह हैँ।प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेशोत्सव समिति द्वारा भगवान श्री गणेश की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। प्रतिमा स्थापना के साथ ही धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा भक्तिमय आयोजन प्रारंभ हो चुके हैं।
उत्सव के दौरान भजन-कीर्तन, झांकी प्रदर्शन और सामूहिक आरती का विशेष आकर्षण रहेगा। क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु प्रतिदिन दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं और गणपति बप्पा के जयकारों से वातावरण गूंज रहा है।
समिति के सदस्यों ने बताया कि इस बार सामाजिक समरसता और जनभागीदारी को ध्यान में रखते हुए विभिन्न सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियाँ भी रखी गई हैं। अंतिम दिन भव्य विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें नगरवासी उत्साहपूर्वक शामिल होंगे।
गणेशोत्सव समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे उत्सव में सम्मिलित होकर धर्म, संस्कृति और भाईचारे को मजबूत बनाने में सहभागी बनें। उक्त जानकारी समिति के ठाकुर अमन सिंह द्वारा दी गयी।
Trending
- जिला चिकित्सालय मुंगेली में सर्पदंश पीड़ित 11 वर्षीय बालक को मिला नया जीवन, तीन दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद स्वस्थ
- संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल
- भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सस्पेंस: हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
- छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन


