खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले अंर्तगत गंगालूर थाना क्षेत्र के तोड़का गांव में नक्सलियों ने एक बार फिर एक शिक्षादूत कल्लू ताती की बेरहमी से हत्या कर दी है, मृतक कल्लू ताती के रूप में हुई है,जो गंगालूर क्षेत्र के नेन्द्रा स्कूल में पदस्थ थे।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम काे स्कूल से लौटते समय नक्सलियों ने उनका अपहरण कर लिया था, और देर रात उन्हें मौत के घाट उतार दिया। नक्सली हत्या से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।विदित हाे कि इससे पूर्व नक्सलियाें ने 27 अगस्त काे बीजापुर-सुकमा जिले की सीमा पर बसे सिलगेर गांव में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर शिक्षादूतलक्ष्मण बाडसे की हत्या तेज धारदार हथियार से कर दी थी।
29 अगस्त काे थाना बीजापुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मनकेली के पटेलपारा निवासी आदिवासी युवक सुरेश कोरसा उम्र 27 वर्ष, पिता लच्छु कोरसा की नक्सलियों ने अपहरण के बाद हत्या कर दी।
उल्लेखनिय है कि बस्तर संभाग के दुर्गम और नक्सल प्रभावित इलाकों में लंबे समय तक स्कूल बंद रहे। ऐसे में शासन ने स्थानीय युवाओं को शिक्षादूतके रूप में नियुक्त कर स्कूलों को पुनः संचालित करने का प्रयास किया। उनकी वजह से कई गांवों में शिक्षा की लौ फिर से जली है और बच्चे स्कूल लौटने लगे हैं। बंद पड़े स्कूलों के पुनः संचालन के बाद से अब तक नक्सली कुल 7 शिक्षादूतों की हत्या कर चुके हैं। 15 जुलाई 2025 को बीजापुर के फरसेगढ़ थाना क्षेत्र में इंद्रावती नेशनल पार्क के जंगलों में विनोद मड्डे और सुरेश मेटा पर पुलिस मुखबिरी आराेप लगाकर अपहरण के बाद नक्सलियों ने बेरहमी से हत्या कर उनके शव जंगल में फेंक दिया।
इससे पहले नक्सलियाें द्वार सितंबर 2024 में बीजापुर जिले के दूरस्थ गांव में बमन कश्यप और अनिश राम पोयम को उनके घर से उठाकर जंगल में ले जाया गया और गला घोंटकर हत्या की गई, उनके शव के पास पुलिस मुखबिर होने का पर्चा छोड़ दिया गया था। इसी प्रकार नारायणपुर के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के बिनागुंडा गांव में मनेश नरेटी को भी जन अदालत लगाकर हत्या दिया गया।
शिक्षादूत मनेश ने 15 अगस्त को नक्सली स्मारक पर तिरंगा फहराया था, जिसे नक्सलियों ने अपने खिलाफ साजिश मान लिया। इसी क्रम में गंगालूर थाना क्षेत्र के तोड़का गांव में नक्सलियों ने बीती रात एक बार फिर एक शिक्षादूत कल्लू ताती की बेरहमी से हत्या कर दी है।
Trending
- जिला चिकित्सालय मुंगेली में सर्पदंश पीड़ित 11 वर्षीय बालक को मिला नया जीवन, तीन दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद स्वस्थ
- संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल
- भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सस्पेंस: हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
- छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन


