खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में सांप काटने के बाद अंधविश्वास के चक्कर में पति-पति की जान चली गई। सांप काटने के बाद परिजन कई घंटों तक घर पर झाड़-फूंक करते रहे। तबियत बिगड़ने पर दोनों को अस्पताल लाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने पति-पत्नी को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला भैयाथान इलाके के ग्राम बसकर डालाबहरा का है। बीती रात तुलेश्वर सिंह और उनकी पत्नी गीता सिंह फर्श पर सो रहे थे, तभी उन्हें सांप ने काट लिया। घटना के बाद परिजनों ने झाड़-फूंक शुरू कर दिया, लेकिन कई घंटों तक ऐसा करने से उनकी हालत बिगड़ने लगी। तब जाकर परिजन उन्हें भैयाथान अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने गीता सिंह को मृत घोषित कर दिया।
तुलेश्वर सिंह को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन वहां पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। दोनों के चार बच्चे हैं, जो अंधविश्वास के चलते अब अनाथ हो गए हैं। इस घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
Trending
- आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी करेंगे 119.89 करोड़ रुपए की आवासीय परियोजना का भूमिपूजन एवं शिलान्यास
- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति
- 27 अगस्त को रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में समान नागरिक संहिता के प्रारूप पर मंथन
- नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ई-बस योजना, पीएम आवास और वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना की समीक्षा की
- घुमड़ते बादलों के बीच मुक्ताकाशी मंच पर साकार हुआ ‘पावस प्रसंग’
- नवपदस्थ कलेक्टर ने जिला कलेक्टोरेट में विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण
- मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी
- श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिल रही उत्कृष्ट शिक्षा, उनके सपनों को पंख देना हमारी प्राथमिकता – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय


