खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी के सुभाष स्टेडियम में आयोजित तीजा-पोरा उत्सव में पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे ने प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व पर भाषण दिया था, जिसके बाद सियासत गरमाई हुई है। चौबे के बयान से अनुशासनहीनता को लेकर पार्टी स्तर पर शिकायत होने की भी चर्चा चल रही है। इस बीच पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने रविन्द्र चौबे के बयान को पार्टी अनुशासन के विरुद्ध होने से खारिज किया है। बघेल ने कहा कि मैं नहीं समझता कि इसमें कोई अनुशासनहीनता का मामला बनता है। स्नेहपूर्वक फ्लो में भाषण में बोल दिया जाता है, जो कोई गंभीर विषय नहीं है।
पूर्व मंत्री रवींद्र चौबे के बयान का संदर्भ समझाते हुए भूपेश बघेल ने कहा, उनसे पारिवारिक संबंध है। तीज मिलन का कार्यक्रम था, संयोग से मेरा जन्मदिन भी था। जैसे आशीर्वाद बड़े देते हैं वैसे ही उन्होंने देते हुए स्नेह से वो बात कही। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल संघर्षशील व्यक्ति है और आगे हम सब मिलकर संघर्ष करेंगे और चुनाव जीतेंगे। ऐसे बयान समय-समय पर नेता भाषण देते हैं और दिए भी गए हैं।
बघेल ने कहा, कांग्रेस नेतृत्व को लेकर चौबे ने कहा था कि हमने दीपक बैज जी के नेतृत्व में अनेक आंदोलन और लड़ाई लड़ी है। हाईकमान जिसे भी जिम्मेदारी देता है उनके नेतृत्व में हम काम करते हैं। कांग्रेस में सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाता है। मैं नहीं समझता कि इसमें कोई अनुशासनहीनता का मामला बनता है।
Trending
- जिला चिकित्सालय मुंगेली में सर्पदंश पीड़ित 11 वर्षीय बालक को मिला नया जीवन, तीन दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद स्वस्थ
- संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल
- भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सस्पेंस: हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
- छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन


