खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। नगर पालिका निगम जगदलपुर ने गणेश चतुर्थी पर्व को देखते हुए प्रतिमाओं की बिक्री के लिए अधिकृत स्थल निर्धारित कर दिया है। अब गणेश प्रतिमाओं का विक्रय केवल कृषि उपज मंडी, चांदनी चौक में ही की जाएगी। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि तय स्थल के अलावा अन्य किसी भी स्थान पर प्रतिमाएं बेचे जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी । नगर निगम की ओर से यह निर्णय महापौर संजय पांडे के मार्गदर्शन और आयुक्त प्रवीण वर्मा के निर्देश पर लिया गया है। निगम प्रशासन का कहना है कि प्रति वर्ष शहर में जगह-जगह प्रतिमा विक्रेताओं के बैठने से यातायात बाधित होता है, और अव्यवस्था की स्थिति निर्मित होती है। इसके अलावा स्वच्छता और सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी यह जरूरी था कि प्रतिमा बिक्री के लिए एक निश्चित स्थल तय किया जाए।
नगर निगम के राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा ने बताया कि शहर में पहली बार इस तरह का निर्णय लिया गया है, ताकि न तो प्रतिमा विक्रेताओं को परेशानी हो और न ही खरीदारों को। चांदनी चौक स्थित कृषि उपज मंडी का परिसर बड़ा और सुरक्षित है, जहां पर्याप्त जगह उपलब्ध है। यहां प्रतिमाओं को व्यवस्थित रूप से सजाकर विक्रय किया जा सकेगा। निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे प्रतिमाएं केवल निर्धारित स्थल से ही खरीदें। इससे न केवल व्यवस्था बनी रहेगी, बल्कि विक्रेताओं को भी एक ही स्थान पर बेहतर अवसर मिलेगा। साथ ही प्रतिमा खरीदारों को भी सभी आकार और प्रकार की प्रतिमाएं एक ही जगह पर आसानी से उपलब्ध होंगी।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार
- संवेदनशील पहल: मुख्यमंत्री जनदर्शन में 30 साल बाद बुजुर्ग को मिली ‘सुनने की शक्ति’, मौके पर ही मिला श्रवण यंत्र और चश्मा
- जिला चिकित्सालय मुंगेली में सर्पदंश पीड़ित 11 वर्षीय बालक को मिला नया जीवन, तीन दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद स्वस्थ
- संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल


