खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष आलोक ठाकुर 24 अगस्त को कांकेर जिले के चारामा नगर पहुंचे। इस दौरान रेस्ट हाउस में आयोजित सभा में आलोक ठाकुर ने किसान हित की योजनाओं की जानकारी दी। प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष ने बताया कि भाजपा सरकार ने किसानों के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। सुंदरलाल पटवा ने पहली बार किसानों का कर्ज माफ किया। अटल बिहारी वाजपेयी ने किसान क्रेडिट कार्ड की शुरुआत की।
आलोक ठाकुर ने बताया कि 2003 में भाजपा सरकार आने के बाद किसान शून्य प्रतिशत ब्याज पर लोन ले सकते हैं । वर्तमान में विष्णुदेव साय सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 600 करोड़ रुपए सामान्य निधि से सीधे किसानों के खातों में भेज रही है। उन्होंने 1991 की एकता यात्रा का स्मरण करते हुए बताया कि वह चारामा के समता रंगमंच से जुड़े, और 1993 के चुनाव में कार्यकर्ताओं की मेहनत से 108 वोटों से जीत nहासिल की।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार
- संवेदनशील पहल: मुख्यमंत्री जनदर्शन में 30 साल बाद बुजुर्ग को मिली ‘सुनने की शक्ति’, मौके पर ही मिला श्रवण यंत्र और चश्मा
- जिला चिकित्सालय मुंगेली में सर्पदंश पीड़ित 11 वर्षीय बालक को मिला नया जीवन, तीन दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद स्वस्थ
- संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल


