खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। जिले की बांसकोट चौकी पुलिस काे मुखबीरों से सूचना मिला कि उड़िसा राज्य की ओर से ग्राम बांसकोट की ओर कच्ची मार्ग से दो व्यक्तियों के द्वारा दो मोटर सायकल में अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर बताये स्थान पर जाकर पुलिस टीम के द्वारा जांच कार्यवाही के दौरान दो मोटर सायकल हिरो एच एफ डिलक्स क्रमांक एमपी 43 ईजी 1017 तथा होण्डा साईन कमांक एमपी 13 जेडएस 2830 के चालकों के गाड़ी में बंधा दो बोरियों सहित चटाई की जांच किया में अवैध मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया। जिस संबंध में आरोपियों को पूछताछ करने पर पहला व्यक्ति अपना नाम विकम बंजारा पिता बहादुर बंजारा उम्र 23 वर्ष जाति बंजारा निवासी नागजरी, थाना उनेल, जिला उज्जैन, मध्य प्रदेश तथा दूसरा व्यक्ति अपना नाम सुरेश बंजारा पिता बाबुलाल बंजारा उम्र 23 वर्ष जाति बंजारा निवासी नागजरी, थाना उनेल, जिला उज्जैन, मध्य प्रदेश का होना बताये। दोनो के कब्जे से कुल 39.450 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा तथा दो मोटर सायकल, दो नग मोबाईल, 6 नग चटाई एवं 2262 रूपये नगद जप्त किया गया।
आरोपियों की कृत्य 20 (बी) एन.डी.पी.एस. का होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरी. नरेश साहू, सहायक उप निरी. दिनेश पटेल, प्रआर. 25 रामनारायण जगत, आर. 1000 रमेश नाग, आर. 861 सोमेश कश्यप, आर. 499 मनोज शांडिल्य, आर. 458 चंद्रप्रभाष नेताम, एम टी आर. 865 संजय पाण्डे शामिल रहे।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार
- संवेदनशील पहल: मुख्यमंत्री जनदर्शन में 30 साल बाद बुजुर्ग को मिली ‘सुनने की शक्ति’, मौके पर ही मिला श्रवण यंत्र और चश्मा
- जिला चिकित्सालय मुंगेली में सर्पदंश पीड़ित 11 वर्षीय बालक को मिला नया जीवन, तीन दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद स्वस्थ
- संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल


