खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। युवाओं में चर्चित छत्तीसगढ़ी कलाकार स्वप्निल जायसवाल (Swapneel।ballu) के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया है। इसमें उनके कान और पैर पर गंभीर चोटें नजर आ रही है। स्वप्निल ने कुछ लोगों पर उनके साथ मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं फैंस लगातार कमेंट्स में अपनी चिंता जाहिर कर रहे हैं और स्वप्निल के शीघ्र स्वस्थ होने की बात कह रहे हैं।
वीडियो में क्या बोले स्वप्निल ?
छत्तीसगढ़ी कलाकार स्वप्निल जायसवाल ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी करते हुए बताया कि अक्सर लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर गाना गाते सुना होगा, लेकिन वह इस बार जरूरी बात करने जा रहे हैं। अंबिकापुर में बीती रात वह अपने दोस्तों के साथ कार में निकले थे, जैसे ही वह कार से बाहर आए कुछ लोगों ने उनपर अचानक हमला कर दिया। स्वप्निल ने संजय सिंह और अंकित ताम्रकार पर उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि आरोपी ने उनसे पैसे मांगने के बाद मारपीट करने लगा। इससे उनके कान और पैर में चोट आई है। कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस तरह एक आम नागरिक पर होना, असुरक्षित महसूस कराता है। अगर वह अकेले होते तो ज्यादा नुकसान भी हो सकता था।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार
- संवेदनशील पहल: मुख्यमंत्री जनदर्शन में 30 साल बाद बुजुर्ग को मिली ‘सुनने की शक्ति’, मौके पर ही मिला श्रवण यंत्र और चश्मा
- जिला चिकित्सालय मुंगेली में सर्पदंश पीड़ित 11 वर्षीय बालक को मिला नया जीवन, तीन दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद स्वस्थ
- संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल


