खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले की सिटी काेतवाली पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी के मामले में दो आरोपियों अमन पासवान पिता श्रीराम पासवान निवासी पंखाजुर एवं सुजित मजुमदार पिता सुधीर मजुमदार, निवासी गढ़चिरौली महाराष्ट्र को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के द्वारा लगभग 90 लाख रुपये की संदिग्ध राशि अन्य बैंक खातों में ट्रांसफर किए जाने का खुलासा हुआ है।
पुलिस ने म्यूल अकाउंट से जुड़े अन्य खातों की जांच शुरू कर दी है, और कई खातों को फ्रीज भी करा दिया गया है। कांकेर थाना में धारा 317(2), 317(4), 317(5), 318(4), 111 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर कार्यवाही उपरांत आज शनिवार काे न्यायीक रिमांड़ पर रवाना किया गया।
कांकेर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस मुख्यालय ने गृह मंत्रालय, भारत सरकार के साइबर अपराध पोर्टल से प्राप्त इनपुट के आधार पर की गई कार्रवाई की जांच में पाया कि आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, शाखा कांकेर के खाते क्रमांक 10181380466 में अवैध रूप से साइबर फ्रॉड से प्राप्त रकम जमा की गई थी। आरोपी यह जानते हुए भी खाते का इस्तेमाल कर रहे थे, कि इसमें धोखाधड़ी से अर्जित रकम है। मामले में थाना कांकेर में अपराध क्रमांक 305/2025 धारा 317(2), 317(4), 317(5), 318(4), 111 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है। इस दौरान पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार
- संवेदनशील पहल: मुख्यमंत्री जनदर्शन में 30 साल बाद बुजुर्ग को मिली ‘सुनने की शक्ति’, मौके पर ही मिला श्रवण यंत्र और चश्मा
- जिला चिकित्सालय मुंगेली में सर्पदंश पीड़ित 11 वर्षीय बालक को मिला नया जीवन, तीन दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद स्वस्थ
- संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल


