खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। नगर निगम जगदलपुर की सत्ता में भाजपा के होने के बावजूद दलपत सागर वार्ड के वरिष्ठ भाजपा पार्षद नरसिंह राव के द्वाराअपने वार्ड की समस्याओं को लेकर वार्डवासियों के साथ महापौर संजय पांडे को ज्ञापन सौंपे जाने पर नगर निगम की कार्यप्रणाली पर प्रश्न खड़े हाेते हैं, कि सत्ताधारी दल के वरिष्ठ पार्षद काे आखिर अपने वार्ड की समस्या काे लेकर वार्डवासियाें के साथ अपने ही महापाैर काे ज्ञापन साैंपने की आश्यकता क्याें पड़ी?
दलपत सागर वार्ड के पार्षद नरसिंह राव क कहना है कि चित्रकोट रोड और बिनाका मॉल के सामने हर साल बारिश में भीषण जलभराव हो जाता है, हालात ऐसे हो जाते हैं कि घरों तक पानी घुस जाता है, और पूरा इलाका अस्त-व्यस्त हो जाता है। खासकर गायत्री नगर के लोग भारी परेशानियों का सामना करते हैं।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शहर की लगभग 80 प्रतिशत पुलिया अतिक्रमण से जाम हैं, जिसके चलते बारिश का पानी निकल ही नहीं पाता, छोटे-मोटे उपायों से हालात सुधरने वाले नहीं हैं, बल्कि नगर निगम को पीडब्लयूडी के साथ मिलकर मास्टर प्लान तैयार करना होगा। वरिष्ठ भाजपा पार्षद नरसिंह राव की यह नाराज़गी इस ओर इशारा करती है कि नगर निगम की कार्यशैली में गंभीर खामियां हैं, और भाजपा के ही पार्षद अब खुलकर अपनी सरकार से असंतोष जाहिर करने लगे हैं।
इस मामले में जब महापौर संजय पांडे से सवाल किया गया तो उन्होंने पहले तो यह स्वीकार ही नहीं किया कि उन्हें कोई ज्ञापन सौंपा गया है। इसके बाद उन्होंने कहा कि न तो भाजपा और न ही कांग्रेस के पार्षदों के साथ किसी तरह का भेदभाव किया जा रहा है। महापौर ने दावा किया कि इस बार नगर निगम को जितना फंड मिला है, उतना पहले कभी नहीं मिला। विधायक किरण देव प्रदेश अध्यक्ष हैं, और जिले में विकास की धारा बह रही है। साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि शहर में चौड़ी सड़कें और बड़ी नालियां बनाने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है।
महापौर के दावों और पार्षद की नाराजगी के बीच सबसे बड़ा सवाल यही उठता है, कि जब फंड की कोई कमी नहीं है, और विकास की योजनाएं कागजों पर मौजूद हैं, तो फिर वार्डों में जलभराव और अव्यवस्था क्यों बनी हुई है? अगर सब कुछ ठीक चल रहा है, तो फिर भाजपा का ही वरिष्ठ पार्षद अपने वार्डवासियों के साथ महापौर को ज्ञापन सौंपने के लिए मजबूर क्यों हुआ? यह नगर निगम की कार्यप्रणाली पर कई प्रश्न खड़ा करता है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार
- संवेदनशील पहल: मुख्यमंत्री जनदर्शन में 30 साल बाद बुजुर्ग को मिली ‘सुनने की शक्ति’, मौके पर ही मिला श्रवण यंत्र और चश्मा
- जिला चिकित्सालय मुंगेली में सर्पदंश पीड़ित 11 वर्षीय बालक को मिला नया जीवन, तीन दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद स्वस्थ
- संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल


