खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से बिना गर्भधारण किए गाय के दूध देने का मामला सामने आया है। क्षेत्र के लोग इसे चमत्कार मानकर दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। लोगों यह भी कह रहे हैं कि यह कामधेनु गाय है। बता दें कि कामधेनु गाय को हिंदू धर्म में एक देवी माना जाता है।
दरअसल, जिले के पाली रोड दीपका का है। जहां धनंजय सिंह के घर में पली 4 साल की गाय नेबिना बछड़ा दिए ही दूध देना शुरू कर दिया है। आमतौर पर गाय केवल बछड़ा जनने के बाद ही दूध देती है, लेकिन इस दुर्लभ घटना ने गाय को लोगों की आस्था का केंद्र बना दिया है।
गाय के मालिक धनंजय सिंह ने बताया कि कुछ दिनों से रात के वक्त जहां गाय को बांधा जाता था, वहां अगली सुबह रोज दूध गिरा हुआ दिखाई देता था। जब उन्होंने गाय को दुहा, तो वह सचमुच दूध देने लगी। इस खबर के फैलते ही आसपास के लोग उनके घर पहुंचने लगे और गाय को कामधेनु स्वरूप मानकर पूजा-पाठ कर आशीर्वाद ले रहे हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार
- संवेदनशील पहल: मुख्यमंत्री जनदर्शन में 30 साल बाद बुजुर्ग को मिली ‘सुनने की शक्ति’, मौके पर ही मिला श्रवण यंत्र और चश्मा
- जिला चिकित्सालय मुंगेली में सर्पदंश पीड़ित 11 वर्षीय बालक को मिला नया जीवन, तीन दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद स्वस्थ
- संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल


