Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन

    November 26, 2026

    उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन

    November 26, 2026

    अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त

    November 26, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
    • उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
    • अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
    • नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
    • आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
    • बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
    • छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
    • डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » सेहत के लिए सुपरफूड है यह लाल फल, रोजाना कर लें सेवन, हार्ट अटैक और डायबिटीज का खतरा हो जाएगा छूमंतर
    बिज़नेस

    सेहत के लिए सुपरफूड है यह लाल फल, रोजाना कर लें सेवन, हार्ट अटैक और डायबिटीज का खतरा हो जाएगा छूमंतर

    Khabar WorldBy Khabar WorldAugust 23, 2025No Comments9 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली। तेजी से बदलती जीवनशैली, तनाव और अनियमित खानपान आज दिल की बीमारियों का बड़ा कारण बन चुके हैं। आजकल युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक में हार्ट अटैक का खतरा बढ़ रहा है। ऐसे में सेहतमंद डाइट ही इस खतरे को काफी हद तक कम कर सकती है। अगर आप भी दिल को लंबे समय तक स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो अपनी रोजाना की डाइट में लाल सेब को शामिल करना बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है।
    बागेश्वर के आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. ऐजल पटेल ने लोकल 18 को बताया कि सेब को दिल की बीमारियों से बचाने वाला सुपरफूड माना जाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन और फाइबर खराब कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) को कम करने का काम करते हैं। यह रक्तचाप को नियंत्रित रखता है और दिल की नसों को मजबूत बनाता है। यही वजह है कि नियमित रूप से सेब खाने से रक्त संचार बेहतर होता है और धमनियों में ब्लॉकेज बनने का खतरा घटता है। इससे दिल के दौरे और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों की संभावना काफी कम हो जाती है। रोजाना कम से कम एक सेब जरूर खाना चाहिए। इससे न केवल हार्ट अटैक का खतरा घटता है, बल्कि पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहता है। सेब में मौजूद घुलनशील फाइबर लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है। जिससे बार-बार भूख नहीं लगती और वजन नियंत्रित रहता है। वजन कम होने से भी दिल पर दबाव घटता है और यह स्वस्थ तरीके से काम करता है।
    इम्यूनिटी बढ़ाने में भी सेब बेहद कारगर है। इसमें मौजूद विटामिन-सी और पोटैशियम शरीर को संक्रमण से लड़ने की ताकत देते हैं। यही नहीं, सेब ऊर्जा का भी अच्छा स्रोत है, जिससे शरीर पूरे दिन एक्टिव रहता है। रोजाना सेब खाने वालों में हृदय रोग और डायबिटीज का खतरा न के बराबर पाया जाता है। ग्रामीण इलाकों में आज भी सेब को स्वस्थ फल कहा जाता है। बागेश्वर समेत पूरे उत्तराखंड में उगने वाले लाल सेब अपनी गुणवत्ता और स्वाद के लिए मशहूर हैं। पहाड़ी इलाकों में यह आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं, और इनके सेवन से न केवल हार्ट हेल्थ बेहतर होती है बल्कि शरीर की संपूर्ण सेहत पर भी सकारात्मक असर पड़ता है।
    हार्ट अटैक से बचने के लिए दवाइयों पर पूरी तरह निर्भर रहने के बजाय हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल पर ध्यान देना ज्यादा जरूरी है। नियमित व्यायाम, तनाव पर नियंत्रण और डाइट में सेब जैसे पोषक फल शामिल करना दिल को मजबूत बनाता है। कुल मिलाकर, रोजाना एक सेब खाना दिल की सुरक्षा कवच साबित हो सकता है। यह कहावत An apple a day keeps the doctor away यूं ही मशहूर नहीं हुई, बल्कि इसके पीछे वैज्ञानिक कारण हैं। इसलिए अगर आप हार्ट अटैक से बचाव और लंबी उम्र चाहते हैं तो लाल सेब को अपनी थाली में जरूर जगह दें।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    पाचन, ऊर्जा और हृदय स्वास्थ्य के लिए सीताफल (शरीफा) कितना फायदेमंद? जानें विशेषज्ञ की राय

    November 26, 2026

    सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय

    November 25, 2026

    रसोई का ‘अमृत’ या बेकार पानी? चावल के माड़ के सेवन से शरीर को होने वाले फायदे

    November 24, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,348

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    बिलासपुर

    डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन

    By Khabar WorldNovember 26, 202629

    खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। स्थानीय रेस्ट हाऊस परिसर में उपमुख्यमंत्री अरुण साव के मित्र मंडली…

    उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन

    November 26, 2026

    अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त

    November 26, 2026

    नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी

    November 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन

    November 26, 2026

    उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन

    November 26, 2026

    अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त

    November 26, 2026

    नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी

    November 26, 2026

    आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    November 26, 2026

    बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’

    November 26, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.