खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में कार्रवाई करते हुए 01 क्विंटल 90 किलो गांजा पकड़ा है। जिले में पहली बार इतनी बड़ी मात्रा में गांजा तस्करी पकड़ी गई है। यह गांजा उड़ीसा से गरियाबंद होते हुए जबलपुर मध्यप्रदेश ले जाया जा रहा था। इस प्रकरण में तीन आरोपियों में एक युवती भी शामिल है। वहीं इनोवा समेत दो कार भी जप्त की गई है।
बता दें कि, मुखबिर की सूचना पर छुआ से लगातार पीछा करते हुए मालगांव इलाके में इनोवा समेत दो कार को पुलिस वाहन सी.पी.आर से ठोकर मारकर रोका गया। कार में सवार दो युवक और एक युवती को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्करों ने बताया कि जबलपुर में गांजे की कीमत ज्यादा मिलने के कारण वे उड़ीसा से गांजा खरीदकर ले जा रहे थे।
एसडीओपी निशा सिन्हा ने मौके पर पहुंचकर जांच की। उन्होंने कहा कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान चल रहा है और आगे भी ऐसी कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। पकड़े गए तस्करों के अलावा कुछ तस्कर फरार हैं उनकी भी खोज खबर ली जा रही है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार
- संवेदनशील पहल: मुख्यमंत्री जनदर्शन में 30 साल बाद बुजुर्ग को मिली ‘सुनने की शक्ति’, मौके पर ही मिला श्रवण यंत्र और चश्मा
- जिला चिकित्सालय मुंगेली में सर्पदंश पीड़ित 11 वर्षीय बालक को मिला नया जीवन, तीन दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद स्वस्थ
- संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल


