खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में आरोपी बनाए गए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल फिलहाल ईडी की 5 दिन की कस्टोडियल रिमांड पर हैं। इस बीच आज पूर्व सीएम भूपेश बघेल बेटे चैतन्य से मुलाक़ात करने रायपुर के सुभाष स्टेडियम स्थित ईडी ऑफिस पहुंचे। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी, चैतन्य की पत्नी, बेटियां और नाती भी पहुंचे थे।
गौरतलब है कि सोमवार को चैतन्य की 14 दिन की न्यायिक रिमांड पूरी होने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था। उस दौरान उन्हें एक दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था। इसके बाद ईडी ने चैतन्य की कस्टोडियल रिमांड की मांग की थी। मंगलवार 19 अगस्त को विशेष अदालत ने ईडी की अर्जी मंजूर करते हुए चैतन्य को 23 अगस्त तक रिमांड पर भेजा था, ताकि एजेंसी उनसे गहन पूछताछ कर सके।
फिलहाल चैतन्य से ईडी द्वारा लगातार पूछताछ की जा रही है। एजेंसी इस दौरान शराब घोटाले से जुड़ी नई कड़ियों और कथित वित्तीय लेन-देन की जानकारी जुटाने में लगी है।
Trending
- आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी
- भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 के संबंध में बैठक आयोजित
- जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात
- मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में जशपुर से आई बिटिया फरहीन की सुनी फरियाद
- जनदर्शन में दिखी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता: राजनांदगांव के 3 वर्षीय पार्थ साहू को मिलेगी नेत्र ज्योति, लेंस प्रत्यारोपण के लिए शासन उठाएगा खर्च
- लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार
- संवेदनशील पहल: मुख्यमंत्री जनदर्शन में 30 साल बाद बुजुर्ग को मिली ‘सुनने की शक्ति’, मौके पर ही मिला श्रवण यंत्र और चश्मा


