खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के किरंदुल थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिक को युवक ने विवाह का झांसा देकर अपने प्रेम जाल में फंसाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया, जहां नाबालिक के गर्भवती होने पर युवक फरार हो गया, नाबालिक ने इस मामले को लेकर थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी जितेन्द्र कुमार को तमिलनाडु से गिरफ्तार कर थाना किरंदुल में कार्यवाही उपरांत आज गुरूवार काे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से आरोपी को जेल दाखिल कर दिया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरके बर्मन ने बताया कि किरंदुल थाना क्षेत्र की नाबालिक को आरोपी जितेन्द्र कुमार ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए, जिससे पीड़िता गर्भवती हो गई। पीड़िता द्वारा आरोपी जितेन्द्र कुमार पर शादी के लिए दबाव डालने पर आरोपी फरार हो गया एवं फोन नंबर बंद कर दिया। जिस पर पीड़िता ने थाना किरन्दुल में 11 अगस्त को मामला दर्ज कराया। आरोपी जितेन्द्र कुमार के बारे में साइबर सेल दंतेवाड़ा से जानकारी निकाली गई, जिसमें आरोपी की बिहार की लोकेशन मिली। पुलिस ने जब आगे की कार्रवाई शुरू की तो आरोपी का वर्तमान पता तमिलनाडु में होना पाया गया। आरोपी को पकड़ने के लिए उप निरीक्षक राजेश बघेल के साथ टीम को रवाना किया गया। आरोपी को तमिलनाडु से गिरफ्तार कर न्यायालय के सामने पेश किया गया, जहां से आरोपी को जेल दाखिल किया गया।
Trending
- आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी
- भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 के संबंध में बैठक आयोजित
- जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात
- मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में जशपुर से आई बिटिया फरहीन की सुनी फरियाद
- जनदर्शन में दिखी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता: राजनांदगांव के 3 वर्षीय पार्थ साहू को मिलेगी नेत्र ज्योति, लेंस प्रत्यारोपण के लिए शासन उठाएगा खर्च
- लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार
- संवेदनशील पहल: मुख्यमंत्री जनदर्शन में 30 साल बाद बुजुर्ग को मिली ‘सुनने की शक्ति’, मौके पर ही मिला श्रवण यंत्र और चश्मा


