खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के किरंदुल थाना पुलिस ने महिला के प्राइवेट पार्ट में केमिकल डालकर हत्या करने के प्रयास में आरोपी लखमा कुंजाम एवं उसकी पहली पत्नी कुमे कुंजाम को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दंपती ने गमछे से महिला का पहले गला दबाया, फिर केमिकल डालकर भारी वस्तु से प्राइवेट पार्ट पर वार भी किया था। वहीं आरोपी प्रार्थी बनकर लगातार पुलिस को गुमराह कर रहे थे। पुलिस को जांच में पता चला कि पीड़ित महिला आरोपी शख्स की दूसरी पत्नी है, जबकि उसने अपनी पहली पत्नी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्यवाही उपरांत न्यायालय के समक्ष् पेश किया, जहां से उन्हें जेल दाखिल कर दिया गया है।
किरंदुल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 11 अगस्त को किरंदुल थाने पहुंची महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी. उसने आरोप लगाया कि 9 अगस्त की रात वह अपने मकान में जब अकेली सो रही थी, तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने अर्धनग्न कर उसके गुप्तांग में कोई वस्तु डाल दी। एफआईआर दर्ज कराने में आरोपी दंपती लखमा कुंजाम और कुमे कुंजाम भी प्रार्थी थे। पुलिस ने जांच के दौरान दंपती से पूछताछ की तो उन्होंने बार-बार बयान बदले. पुलिस को जब शक हुआ तो सख्ती से पूछताछ की. फिर आरोपियों ने मामले में खुलासा कर दिया। उन्होंने बताया कि उसकी पहली पत्नी यानी पीड़िता अपने हिस्से की जमीन किसी और को खेती के लिए देती थी. साथ ही आरोपी का कहना है कि पीड़िता उसको अपने पास भी नहीं आने दे थी। इसी के चलते लखमा ने अपनी पहली पत्नी कुमे कुंजाम के साथ मिलकर दूसरी पत्नी को जान से मारने की योजना बना।. इसलिए दोनों ने रात को जान से मारने की नीयत से महिला का गमछे से गला दबाने की कोशिश की, फिर प्राइवेट पार्ट में ठोस वस्तु से वार किया और केमिकल भी डाला। इस दौरान आरोपी दंपती महिला को मृत समझ छोड़कर चले गए।
Trending
- आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी
- भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 के संबंध में बैठक आयोजित
- जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात
- मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में जशपुर से आई बिटिया फरहीन की सुनी फरियाद
- जनदर्शन में दिखी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता: राजनांदगांव के 3 वर्षीय पार्थ साहू को मिलेगी नेत्र ज्योति, लेंस प्रत्यारोपण के लिए शासन उठाएगा खर्च
- लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार
- संवेदनशील पहल: मुख्यमंत्री जनदर्शन में 30 साल बाद बुजुर्ग को मिली ‘सुनने की शक्ति’, मौके पर ही मिला श्रवण यंत्र और चश्मा


