नई दिल्ली। आज भी कुछ घरेलू नुस्खे ऐसे होते हैं कि जिनके माध्यम से आप आपके शरीर को लाभ पहुंचा सकते हैं। आज हम आपको एक्सपर्ट डॉक्टर के अनुसार, खाली पेट करी पत्ते खाने से क्या-क्या लाभ होते हैं इसके बारे में सही जानकारी बताने जा रहे हैं। आयुर्वैदिक एक्सपर्ट डॉक्टर दीपांकर अत्रे का कहना है कि करी पत्ता चबाने के पांच फायदे हो सकते हैं। आपको सुबह के समय में करी पत्ते के 10 से 15 पत्ते रोज चबाना है। 1 घंटे तक आप कुछ भी दूसरी चीज का सेवन नहीं करें, यदि आप निरंतर 3 महीने तक करते हैं तो आपके शरीर में बदलाव देखने के लिए मिलेंगे।
एक्सपर्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम ने आयुर्वैदिक एक्सपर्ट डॉक्टर दीपांकर अत्रे से बात की तो उन्होंने बताया कि सुबह खाली पेट करी पत्ते खाने के यह पांच फायदे हैं। जिससे पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। करी पत्ते में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करते हैं यह गैस, कब्ज और अपच जैसी समस्याओं को कम करता है। बालों का झड़ना कम करता है करी पत्ते में विटामिन आयरन और फास्फोरस होते हैं जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं और बालों के झड़ने को कम करने में मदद करते हैं।
मॉर्निंग सिकनेस से राहत करी पत्ते में मौजूद तत्व मॉर्निंग सिकनेस और मछली को कम करने में मदद करते हैं सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से उल्टी और जी मचलाने की समस्या से राहत मिल सकती है। ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है करी पत्तों में हाइपोग्लाइसेमिक गुण होते हैं जो ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करते हैं। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है। लिवर को स्वस्थ रखता है। करी पत्तों में टेनिट और कार्बोजोल एल्कलाइड जैसे तत्व होते हैं जो लीवर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
1 घंटे तक नहीं करें कुछ भी सेवन
यदि आप भी करी पत्ते का सुबह के समय में खाली पेट सेवन कर रहे हैं तो 1 घंटे तक कुछ भी दूसरी वस्तु का सेवन नहीं करें, यदि आप ऐसा 3 महीने तक करते हैं तो आपको आपके शरीर में आराम दिखने लगेगा।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील


