खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सीएम साय जापान और साउथ कोरिया के लिए रवाना हुए। माना एयरपोर्ट में उन्होंने कहा, “आज जापान और साउथ कोरिया का प्रवास है…जापान और साउथ कोरिया में इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल और फूड प्रोसेसिंग, इन तीनों क्षेत्रों में अच्छा काम है और छत्तीसगढ़ में भी इस क्षेत्र में अपार संभवानाएं हैं। हम अपने प्रदेश की नई उद्योग नीति को लेकर जा रहे हैं और यहां निवेश के लिए उद्यमियों को आमंत्रित करेंगे.
दरअसल, सचिवालय से मिली जानकारी के अनुसार जापान के ओसाका में 13 अक्टूबर 2025 तक वर्ल्ड एक्सपो 2025 आयोजित हो रही है। इसमें छत्तीसगढ़ अपनी धरोहर और विकास यात्रा का प्रदर्शन करेगा। इस प्रतिष्ठित आयोजन में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को विशेष आमंत्रण मिला है।
सीएम के पहले विदेश दौरे का उद्देश्य राज्य में निवेश बढ़ाना, औद्योगिक विकास को गति देना और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में नए अवसर तलाशना है। दक्षिण कोरिया और जापान दौरे के दौरान वे उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे। संभावना है कि इन बिजनेसमैन को प्रदेश में इनवेस्टमेंट करने के लिए आमंत्रित कर सकते हैं। सीएम साय के साथ प्रदेश के मुख्य सचिव अमिताभ जैन भी रहेंगे।
Trending
- आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी
- भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 के संबंध में बैठक आयोजित
- जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात
- मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में जशपुर से आई बिटिया फरहीन की सुनी फरियाद
- जनदर्शन में दिखी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता: राजनांदगांव के 3 वर्षीय पार्थ साहू को मिलेगी नेत्र ज्योति, लेंस प्रत्यारोपण के लिए शासन उठाएगा खर्च
- लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार
- संवेदनशील पहल: मुख्यमंत्री जनदर्शन में 30 साल बाद बुजुर्ग को मिली ‘सुनने की शक्ति’, मौके पर ही मिला श्रवण यंत्र और चश्मा


