खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। में कोतवाली पुलिस ने नशेड़ी, जुआरी और सटोरियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है। पुलिस ने 20 दिन के भीतर 100 से अधिकअसामाजिक तत्वों को जेल दाखिल कर दिया है। यह कार्रवाई शहर में हुई एक हत्या के बाद शुरू की गई। दरअसल, एक युवक ने दूसरे युवक की चाकू से हत्या कर दी थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर कार्रवाई की मांग की थी। 20 अगस्त को पुलिस ने चार सटोरियों को गिरफ्तार किया है।
इनमें अन्नपूर्णापारा के दुर्गेश ठाकुर और कादिर खान, एमजी वार्ड के मोहन सिन्हा और चंगेज खान शामिल हैं। इन सभी पर जुआ एक्ट की धारा 6 के तहत कार्रवाई की गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश सिन्हा ने बताया कि, यह अभियान अब कांकेर के साथ चारामा, कोरर और नरहरपुर में भी चलाया जाएगा। पुलिस जुआ-सट्टा पर विशेष नजर रखेगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
Trending
- आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी
- भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 के संबंध में बैठक आयोजित
- जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात
- मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में जशपुर से आई बिटिया फरहीन की सुनी फरियाद
- जनदर्शन में दिखी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता: राजनांदगांव के 3 वर्षीय पार्थ साहू को मिलेगी नेत्र ज्योति, लेंस प्रत्यारोपण के लिए शासन उठाएगा खर्च
- लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार
- संवेदनशील पहल: मुख्यमंत्री जनदर्शन में 30 साल बाद बुजुर्ग को मिली ‘सुनने की शक्ति’, मौके पर ही मिला श्रवण यंत्र और चश्मा


