खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के परतापुर थाना क्षेत्र अंर्तगत श्रीपुर से इंद्रपुर मार्ग पर नक्सलियों ने बैनर लगाया है। वहीं जन अदालत लगाकर बिनागुंडा के ग्रामीण युवक मनेश नूरुटी को मुखबिरी का आरोप लगाकर हत्या कर दी गई। एक अन्य ग्रामीण के साथ मारपीट की गई, जिसकी पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। कांकेर पुलिस अधीक्षक आईके एलिसेला ने एक ग्रामीण की मौत की पुष्टि की है। साथ ही सरपंच सहित कई लोगों को नामजद धमकी दी है, नक्सलियों ने लंबे समय बाद इलाके में बैनर लगाकर हत्या की जिम्मेदारी ली है साथ ही पखांजूर थाना प्रभारी समेत कई अन्य लोगों के नाम लिखते हुए इलाके के लोगों को मुखबिर बनाने का आरोप लगाया है।
विदित हाे कि 16 अप्रैल 2024 को बिनागुंडा के इलाके में ही जवानों ने 29 नक्सलियों को मार गिराया था, जिसमें खूंखार लीडर शंकर राव भी शामिल था। जिसके बाद इस इलाके में और भी मुठभेड़ हुई थी, जिसके इलाके से नक्सली भाग खड़े हुए थे, लेकिन अब एक बार फिर नक्सलियों ने इलाके में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है, नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के नाम पर एक युवक मनेश नरेटी की हत्या कर दी साथ ही बिनागुंडा मुठभेड़ के लिए बैजू नरेटी को जिम्मेदार बताया है। नक्सलियों ने बैनर में लिखा कि सरपंच रामजी धुर्वा ने डीआरजी जवानों और टीआई के साथ मिलकर कई लोगों को अपने साथ जोड़ लिया और अंदर इलाके की गुप्त सूचना देकर मुठभेड़ करवाया। बैनर में बिनागुंडा इलाके में हुए मुठभेड़ के लिए बैजू नरेटी को नक्सलियों ने जिम्मेदार बताते हुए धमकी दी है।
Trending
- सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र
- आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी
- भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 के संबंध में बैठक आयोजित
- जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात
- मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में जशपुर से आई बिटिया फरहीन की सुनी फरियाद
- जनदर्शन में दिखी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता: राजनांदगांव के 3 वर्षीय पार्थ साहू को मिलेगी नेत्र ज्योति, लेंस प्रत्यारोपण के लिए शासन उठाएगा खर्च
- लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार


