नई दिल्ली। ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी स्टारर ‘वॉर 2’ उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पा रही है। हालांकि इसकी शुरुआत अच्छी हुई थी और ओपनिंग वीकेंड पर भी इसका कलेक्शन शानदार रहा। लेकिन वीकडेज आते ही इसकी कमाई पर जैसे ग्रहण लग गया है। पहले सोमवार तो ये सिंगल डिजीट में ही सिमट गई। चलिए जानते हैं ‘वॉर 2’ ने रिलीज के 6ठे दिन यानी पहले मंगलवार को कितना कलेक्शन किया है?
‘वॉर 2’ ने 6ठे दिन कितनी की कमाई?
वाईआरएफ यूनिवर्स की छठी फिल्म ‘वॉर 2’ का रिलीज से पहले काफी बज बन गया था। फिर 14 अगस्त को अयान मुखर्जी निर्देशित इस भारी भरकम बजट में बनी फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। हालांकि इस फिल्म को रजनीकांत की ‘कुली’ से क्लैश भी करना पड़ा था लेकिन इसकी ओपनिंग जबरदस्त रही। इसके बाद ओपनिंग वीकेंड तक ये दर्शकों को सिनेमाघरों में खींचने में भी कामयाब रही जिसके चलते इसने शानदार कमाई भी कर ली। लेकिन फर्स्ट मंडे के टेस्ट में ‘वॉर 2’ फेल हो गई। अब पहले मंगलवार को भी इसका बॉक्स ऑफिस पर सत्यानाश हो गया है। इन सबके बीच फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो
‘वॉर 2’ ने रिलीज के पहले दिन 52 करोड़ से खाता खोला था।
दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 57.35 करोड़ रुपये रहा और तीसरे दिन इसने 33.25 करोड़ का कलेक्शन किया।
वहीं चौथे दिन इसने 32.15 करोड़ और 5वें दिन 8.75 करोड़ का कारोबार किया।
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘वॉर 2’ ने रिलीज के छठे दिन 8.25 करोड़ का कलेक्शन किया है।
इसी के साथ ‘वॉर 2’ की 6 दिनों की कुल कमाई अब 192.75 करोड़ रुपये हो गई है।
‘वॉर 2’ अब तोड़ने वाली है हाउसफुल 5 का रिकॉर्ड
‘वॉर 2’ की कमाई में वीकडेज में काफी गिरावट देखी जा रही है। बावजूद इसके एक-एक कर साल 2025 की टॉप फिल्मों की कमाई को भी रौंदती जा रही है। 5वें दिन जहां ‘वॉर 2’ ने ‘रेड 2’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ते हुए 2025 की पाँचवीं सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम किया था तो वहीं अब ये यह ‘हाउसफुल 5’ (198.41 करोड़) को मात देने से इंचभर दूर है। सातवें दिन ‘वॉर 2’ हर हालत में हाउसफुल 4 को पछाड़ देगी और इसी के साथ साल की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म भी बन जाएगी।
‘वॉर 2’ का खेल खत्म?
वहीं घटती कमाई देखते हुए वॉर 2 के लिए हालात मुश्किल होते दिख रहे हैं। निगेटिव रिव्यू की वजह से हफ़्ते के बीच में दर्शकों की संख्या और भी कम होने की आशंका है। वहीं वाईआरएफ की यह जासूसी थ्रिलर 325 करोड़ (कोईमोई के मुताबिक) के भारी-भरकम बजट में बनी है और इसने 5 दिनों में अनुमानित लागत का केवल 58% से थोड़ा ज्यादा ही वसूल किया है। ऐसे में ‘वॉर 2’ मेकर्स के लिए घाटे का सौदा साबित हो सकती है।
Trending
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक


