खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नकटीजंगल में युवक की संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। नकटीखार गांव से लगे पिकनिक स्पॉट के पास मंगलवार की देर शाम लोगों ने युवक की लाश देखी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। मृतक की पहचान के लिए पुलिस ग्रामीणों से लगातार बातचीत कर रही है। पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, नकटीखार गांव से लगे पिकनिक स्पॉट के पास युवक की संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिली। घटनास्थल से गुजर रहे लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद और फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम को बुलाया गया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। ग्रामीणों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि युवक की पहचान के लिए व्हाट्सएप ग्रुप और आसपास गांव में कोटवार के माध्यम से मुनादी कराई जा रही है। पहचान होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं मौके पर जांच के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को बुलाया गया है।
Trending
- सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र
- आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी
- भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 के संबंध में बैठक आयोजित
- जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात
- मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में जशपुर से आई बिटिया फरहीन की सुनी फरियाद
- जनदर्शन में दिखी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता: राजनांदगांव के 3 वर्षीय पार्थ साहू को मिलेगी नेत्र ज्योति, लेंस प्रत्यारोपण के लिए शासन उठाएगा खर्च
- लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार


