खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के कुआकोंडा थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम श्यामगिरी में एक महिला अपने घर को बंद करके खेत गई हुई थी, वापस आने पर उसने देखा कि कुछ घंटे के अंदर ही किसी ने उसके घर मे चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। महिला ने अपने घर हुई चोरी की घटना के तत्काल बाद पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने चाेरी के आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही चोरी के पूरे सामग्री बरामद कर पीड़ित प्रार्थी को सौंप दिया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राम कुमार बर्मन ने बताया कि प्रार्थिया लक्ष्मी ताती अपने घर के दरवाजे को बंद करके उसमें कुंडी लगाकर बाडी खेत तरफ काम कर रही थी, प्रर्थिया बाड़ी से काम करने के बाद शाम 5 बजे वापस अपने घर आकर देखी तो उसके घर का दरवाजा खुले होने के साथ ही घर अंदर कमरे में रखा हुए पेटी के अंदर का कपडा व अन्य समान बिखरा हुआ था, पेटी को चेक करके देखी तो पेटी के अंदर डिब्बे में रखे हुए 2 नग सोने का झुमका 30 हजार रूपये, 1 नग सोने का हार किमत 15 हजार रूपये एवं पर्स में रखा हुआ नगदी एक हजार रूपये के साथ ही चिल्हर पैसा सहित सभी गायब था। अज्ञात चाेरी केआरोपी ने सोने के गहनों व पैसों को ही घर के अंदर घुसकर चोरी कर लिया, आरोपी के विरूद्ध धारा 305(क), 331(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना के दाैरान आरोपी संदेही अशोक कुमार भास्कर 18 वर्ष निवासी श्यामगिरी कोटवारपारा को गिरफ्तार कर पूछ-ताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, आरोपी के कब्जे से चोरी गये सभी सामान को बरामद किया गया है।
Trending
- सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र
- आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी
- भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 के संबंध में बैठक आयोजित
- जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात
- मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में जशपुर से आई बिटिया फरहीन की सुनी फरियाद
- जनदर्शन में दिखी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता: राजनांदगांव के 3 वर्षीय पार्थ साहू को मिलेगी नेत्र ज्योति, लेंस प्रत्यारोपण के लिए शासन उठाएगा खर्च
- लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार


