खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। ऑल इंडिया कराते डू फेडरेशन (एआईकेएफ) के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ कराते संघ द्वारा राजधानी में तीन दिवसीय नेशनल कराते चैंपियनशिप 17 से 20 अगस्त तक होगी। इसमें भाग लेने के लिए देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 1 हजार खिलाड़ी व कोच-मैनेजर राजधानी पहुंच चुके हैं। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन अग्रसेन धाम लाभांडी में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार की शाम 4 बजे करेंगे।
इस समारोह की अध्यक्षता सांसद बृजमोहन अग्रवाल एवं विशेष अतिथि के रूप में खेल मंत्री टंक राम वर्मा उपस्थित रहेंगे। छत्तीसगढ़ कराते संघ के अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश में पहली बार यह अधिकृत नेशनल कराते का आयोजन किया जा रहा है। इस चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के अलावा मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, जम्मू एंड कश्मीर, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार, राजस्थान, केरल, तेलंगाना, कर्नाटक, असम, गुजरात, महाराष्ट्र और हिमाचल प्रदेश के लगभग 1 हजार खिलाड़ी एवं अधिकारी शामिल होंगे। चैंपियनशिप में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की आवास एवं भोजन व्यवस्था प्रतियोगिता स्थल अग्रसेन धाम में होगी।
Trending
- आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी
- भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 के संबंध में बैठक आयोजित
- जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात
- मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में जशपुर से आई बिटिया फरहीन की सुनी फरियाद
- जनदर्शन में दिखी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता: राजनांदगांव के 3 वर्षीय पार्थ साहू को मिलेगी नेत्र ज्योति, लेंस प्रत्यारोपण के लिए शासन उठाएगा खर्च
- लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार
- संवेदनशील पहल: मुख्यमंत्री जनदर्शन में 30 साल बाद बुजुर्ग को मिली ‘सुनने की शक्ति’, मौके पर ही मिला श्रवण यंत्र और चश्मा


