khabarworld24.-रायपुर। भूपेश बघेल ने CM विष्णुदेव साय से डॉ प्रदीप कुमार जोशी को हटाने की मांग की है। X पर बघेल ने लिखा, अभी NEET में हुई धांधली का विवाद ख़त्म नहीं हुआ है और UGC-NET का पर्चा लीक होने की पुष्टि हो गई। फिर से परीक्षा होगी। परीक्षाएं करवाने वाली एजेंसी NTA पर सवाल खड़े हो गए हैं। इसी NTA के गवर्निग बॉडी के प्रमुख प्रो डॉ. प्रदीप कुमार जोशी को छत्तीसगढ़ सरकार ने CGPSC सुधार आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। मुख्यमंत्री@vishnudsaiक्या अब भी प्रो जोशी को नहीं हटाएंगे? हटा दीजिए, लाखों बच्चों के भविष्य का सवाल है। कौन हैं प्रोफेसर जोशी प्रोफेसर डॉ. प्रदीप कुमार जोशी 12 मई 2015 को UPSC के सदस्य बने थे। फिर 7 अगस्त 2020 को यूपीएससी का अध्यक्ष बनाया गया। इससे पहले छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग और मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के रूप में भी काम कर चुके हैं। तब प्रदेश में भाजपा की सरकार ही थी।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुनेंगे आम जनता की समस्याएं…
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण

