khabarworld24.-दंतेवाड़ा। जिले में वन विभाग की टीम ने एक मगरमच्छ का रेस्क्यू किया है। जिसे इंद्रावती नदी में सुरक्षित छोड़ दिया गया। बताया जा रहा है कि, मगरमच्छ गांव के तालाब में घुस गया था। जिससे गांव के लोग दहशत में थे। मामला जिले के गुटोली गांव का है। दरअसल, इस गांव के ग्रामीणों ने बताया कि, एक तालाब है, जिस पर पूरा गांव निर्भर है। कुछ दिन पहले इस तालाब में एक मगरमच्छ को देखा गया था। जिसके बाद से गांव के लोग तालाब के नजदीक जाने से डरते थे। इसकी जानकारी गीदम वन विभाग को दी गई। जानकारी मिलने के बाद गीदम वन विभाग की टीम मगरमच्छ का रेस्क्यू करने के लिए गई। बुधवार को दिनभर मगरमच्छ का रेस्क्यू किया गया। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ को पकड़कर इंद्रावती नदी में छोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि, इससे पहले भी इस इलाके से मगरमच्छ को पकड़ा गया था।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुनेंगे आम जनता की समस्याएं…
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण

