khabarworld24.-महासमुन्द। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री दयालदास बघेल 20 और 21 जून को महासमुंद के दौरे पर रहेंगे। खाद्य मंत्री बघेल आज 20 जून को रात्रि 8ः00 बजे रायपुर से प्रस्थान करेंगे तथा 9ः00 बजे महासमुंद पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। मंत्री बघेल शुक्रवार 21 जून को प्रातः 7ः00 बजे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे तथा प्रातः 10ः00 बजे खाद्य विभाग से संबंधित विभागीय निरीक्षण करेंगे। तत्पश्चात २ाम 06ः00 बजे रायपुर जिले के लिए प्रस्थान करेंगे।
21 जून को जिला स्तरीय योग अभ्यास हाईस्कूल मैदान में जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री दयालदास बघेल होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद महासमुंद लोकसभा क्षेत्र रूपकुमारी चौधरी, विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिन्हा, विधायक बसना सम्पत अग्रवाल, विधायक खल्लारी द्वारिकाधीश यादव, विधायक सरायपाली चातुरी नंद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि महिलांग, जनपद पंचायत अध्यक्ष यतेन्द्र साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल व नगर पालिका उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर २ामिल होंगे। जिला प्रशासन द्वारा स्वस्थ जीवन के लिए योगाभ्यास अपनाने तथा योग दिवस पर सभी विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों, जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिकों सहित आमजनों से योगाभ्यास में शामिल होने अपील किया गया है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुनेंगे आम जनता की समस्याएं…
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण

