खबर वर्ल्ड न्यूज़-नई दिल्ली । छत्तीसगढ़ के पावर प्लांट केएसके अदाणी की ऊंची बोली के बाद अन्य दावेदावों ने भी दांव बढ़ाए महानदी पावर के अधिग्रहण के लिए अदाणी समूह की तरफ से 12,500 करोड़ रुपए की बोली लगाए जाने के बाद अन्य बोलीदाता भी अपनी पेशकश संशोधित करने के लिए प्रेरित हुए हैं और इसका अंतिम आंकड़ा बहुत अधिक हो सकता है।
अदाणी की यह बोली दूसरे स्थान पर मौजूद बोलीदाता की तुलना में 4,800 करोड़ रुपए यानी 62 प्रतिशत अधिक है। इसका नतीजा यह निकला है कि एनटीपीसी समेत 10 मौलिक बोलीदाताओं में से छह ने अब अदाणी समूह की लगाई बोली के आसपास के संशोधित प्रस्ताव पेश किए हैं। छत्तीसगढ़ में स्थित केएसके महानदी की स्थापित क्षमता 1,800 मेगावॉट है। करीब 29,330 करोड़ रुपए के कर्ज बोझ वाली इस परियोजना को 2019 में दिवाला समाधान प्रक्रिया में लाया गया था।

