खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के नक्सल प्रभावित गंगालुर थाना क्षेत्र अंर्तगत उसूर ब्लॉक के ग्राम कामकानार की एक गर्भवती महिला को उसके परिवार वाले उफनती नदी के बीच चारपाई पर लादकर अस्पताल पहुंचाया। ग्राम के प्रमुख बुदरू मंडावी ने बताया कि कामकानार गांव के बीच चिंतावगु नदी काे पार कर कामानार की महिला रैनी मंडावी को प्रसव के लिए अस्पताल पहुंचाना था। परिजनों ने मदद के लिए स्वास्थ्य विभाग में फोन भी किया परंतु किसी कारण वश बचाव दल समय पर नहीं पहुंच पाया, महिला प्रसव पीड़ा से विचलित थी। बाद में महिला के पति व उनके परिवार वाले गर्भवती महिला को आज साेमवार काे चारपाई में लाद कर नदी पार कराया और उसे नजदीक के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ग्राम रेडी में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। इस इलाके में बारिश की वजह से नदी-नाले उफान पर हैं, महिला के पति सोनाराम मंडावी ने बताया कि उसकी पत्नि रैना मंडावी अभी स्वस्थ्य है।
उल्लेखनिय है कि नक्सल प्रभावित बीजापुर के लोग आज भी बुनियादी सुविधाओं के पूरा होने की राह देख रहे हैं। बारिश के मौसम में चिंतावगु नदी के पानी में तेज धारा होने के चलते नदी के इस पार से उस पार जाना मुश्किल हो जाता है। बारिश के दिनाें में इलाके के दर्जनों ऐसे गांव हैं जिनका संपर्क जिला मुख्यालय से कट जाता है। अगर किसी मरीज को जिला अस्पताल ले जाना होता है तो, दांव पर अपनी जिंदगी लगानी पड़ती है। उफनती नदी में गांव के लोग मरीज को खटिया पर डालकर नदी को पार करते हैं, ग्रामीेणाें की मजबूरी का यह सिलसिला अनवरत जारी है।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

