खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत नियद नेल्ला नार योजना एवं अंदरूनी इलाकाें में लगातार खाेले जा रहे कैंपाें से बढ़ते दबाव के फलस्वरूप गांगलूर इलाके में सक्रिय 29 लाख रुपये के इनामी 7 इनामी हार्डकोर नक्सलियों सहित कुल 25 नक्सलियाें 8 लाख के इनामी शामबती मड़कम, ज्योति पूनेम, महेश तेलम, एवं 3 लाख के ईनामी विष्णु करटम ऊर्फ मीनू, जयदेव पोडियाम, गुडडु ककेम, सुदरू पूनेम, सन्नू पोड़ियाम, बासू पोड़ियाम, मोटूराम तेलम, सोमारू तेलम, सोमलू पोटाम, राजू वंजाम, सुखराम तेलम, आयतु तेलम, संतोष तेलम, बिज्जू तेलम, राकेश फरसीक, बुदरू पूनेम, कोया पूनेम, सांतो पूनेम छोटू पूनेम, सुक्कू कुडियम, पाकलू पूनेम, मेश अवलम ने उप पुलिस महानिरीक्षक, केरिपु ऑप्स बीजापुर देवेन्द्र सिंह नेगी, पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ.जितेन्द्र कुमार यादव, कमांडेंट 85वी वाहिनी सुनील कुमार, कमांडेंट 222वी वाहिनी केरिपु विजेन्द्र कुमार, कमांडेंट 202 कोबरा अमित कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ऑप्स वैभव बैंकर, उप पुलिस अधीक्षक ऑप्स सुदीप सरकार, उप पुलिस अधीक्षक डीआरजी बीजापुर विनित साहू के समक्ष आज साेमवार काे आत्मसमर्पण कर दिया है। समर्पण करने वालों में पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी की दो महिला नक्सली भी शामिल हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 8-8 लाख रूपये के ईनामी कंपनी नंबर दाे के तीन नक्सली एवं 3 लाख के ईनामी पीएलजीए /पार्टी सदस्य, प्लाटून नम्बर 16 सेक्शन डिप्टी कमाण्डर, एवं 1-1 लाख के ईनामी 2 नक्सली एलओएस सदस्य-सीएनएम अध्यक्ष सहित भैरमगढ़ एरिया कमेटी एवं गंगालूर एरिया कमेटी के 25 नक्सलियों ने किया पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया हैं। इस बड़े आत्मसमर्पण में डीआरजी, बस्तर फाईटर एवं 85वी वाहिनी के द्वारा किये जा रहे संयुक्त प्रयास रहा है, सभी आत्मसमर्पित नक्सली कई बड़ी नक्सली वारदात में शामिल रहे हैं । आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को प्रोत्साहन के तौर पर 25-25 हजार रुपये की राशि भी प्रदान की गई है। विदित हाे कि बीजापुर में पिछले 7 महीनों में अब तक 170 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, जबकि 346 नक्सलियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

