#khabarworld24.com – गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को अमेरिका में गिरफ्तार किया गया है। अनमोल को कैलिफोर्निया में हिरासत में लिया गया। मुंबई पुलिस ने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस के छोटे भाई के प्रत्यर्पण के लिए अमेरिका को प्रस्ताव भेजा था। अमेरिकी अधिकारियों ने बताया था कि अनमोल बिश्नोई उनके देश में मौजूद है। अनमोल पर 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने हाल ही में अनमोल बिश्नोई के बारे में जानकारी देने वाले को 10 लाख का इनाम देने की घोषणा की थी। एनआईए ने अनमोल बिश्नोई के खिलाफ 2022 में दर्ज दो मामलों में आरोप पत्र दायर कर दिया है। पिछले महीने, मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने स्पेशल मकोका कोर्ट में यह कहते हुए वाचिका दायर की थी कि वह भगोड़े अपराधी अनमोल बिश्नोई की प्रत्यर्पण प्रक्रिया शुरू करना चाहती है। लॉरेंस और अनमोल बिश्नोई को 14 अप्रैल को बांद्रा इलाके में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलीबारी के मामले में मुंबई पुलिस ने वांटेड घोषित किया है। इस केस में दायर चार्ज शीट में पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई और अनमोल बिश्नोई का नाम आरोपी के रूप में दर्ज किया है।
खबर वर्ल्ड24-बालकृष्ण साहू-छत्तीसगढ़
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

