#khabarworld24.com – महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सासद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला और मोदी के नारे ‘एक है तो सेफ है’ का मतलब बताया। राहुल ने मुंबई में पेस कॉन्फ्रेस के दौरान एक तिजोरी खोली और उसमे से गौतम अदाणी और पीएम मोदी का एक पोस्टर निकाला। कांग्रेस नेता ने धारावी की भी तस्वीर भी दिखाई और सवाल करते हुए कहा कि एक कौन है, सेफ कौन है और सेफ किसका है।
राहुल ने कहा कि धारावी की जमीन वहां रहने वाले लोगों की है। ये वहां वर्षों से रह रहे हैं। धारावी को कन्वर्ट करने में कई सारी समस्याएं है।
धारावी की जमीन छीनी जा रही है। एक व्यक्ति के लिए सारे नियम बदल दिए गए। देश के पोर्ट, एयरपोर्ट, डिफेंस इंडस्ट्री, धारावी सारा कुछ उस एक व्यक्ति को सौंपा जा रहा है, जिसका प्रधानमंत्री से पुराना रिश्ता है। अदाणो प्रधानमंत्री की मदद लिए बिना धारावी की जमीन लोगों से नहीं ले सकते हैं।
गरीबों व अरबपतियों के बीच का चुनाव
गांधी में कहा कि महारष्ट्र का चुनाव गरांचों और चंद अरबपतियों को देने की तैयारी है। कांग्रेस पार्टी की सोच है कि महाराष्ट्र के किसानों, गरीबों, बेरोजगारों की मदद हो। राज्य के लिए महंगाई बेरोजगारी मुख्य मुद्द है। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि अदाणी टेंडरिंग प्रक्रिया कैसे काम करती है, यह स्सी जानते हैं। संबी आई, इंडी, अवकर विभाग का इस्तेमाल लोगों पर दबाव बनते के लिए कैसे किया जाता है, यह सभी जानते है। मुंबई एयरपोर्ट पर हमने इक्का उदाहरण देखा। लेकिन साथाई यह है कि पूरा देश जानता है कि ज्दानी को पीएम मोदी का पूरा समर्थन प्राप्त है और वह जी चाहते हैं, वह उन्हें निल जाता है।
वहीं, पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के चुनावी रैलियों में यह नारा इस्तेमाल करते हुए विपक्ष को जातिगत और सामाजिक विभाजन का जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन को विभाजनकारी नीतियों के लिए आड़े हाथों लिया था और खुद को देश में शांति और सुरक्षा का रक्षक बताया था !
खबर वर्ल्ड24-बालकृष्ण साहू-छत्तीसगढ़

