खबर वर्ल्ड न्यूज़-नई दिल्ली ! अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मंगलवार 5 नवंबर को वोटिंग होगी। वोटिंग पूरी होने के बाद। गिनती शुरू हो जाएगी, लेकिन रिजल्ट के लिए लंबा इंतजार करना होगा।। डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। दोनों उम्मीदवार उन क्षेत्रों पर सबसे ज्यादा ध्यान दे रहे हैं, जहां परिणाम अनिश्चित हैं, विशेषकर स्विंग स्टेट में।
इस चुनाव में मुकाबला इतना कड़ा है कि अभी तक कोई भी उम्मीदवार बड़ी बढ़त बनाते हुए नजर नहीं आ रहा है। इस बार के दोनों उम्मीदवारों के प्रशासनिक तरीकों को पूरी दुनिया जानती है, ऐसे में लोगों की उत्सुकता इस बात में है कि चुनाव में कौन सा उम्मीदवार बाजी मारेगा। राष्ट्रपति चुनाव मंगलवार 5 नवंबर 2024 को निर्धारित है।
मतदान केंद्र विभिन्न राज्यों में स्थानीय समयानुसार सुबह 7:00 बजे से 9:00 बजे के बीच शुरू होंगे, जो कि भारतीय मानक समय के अनुसार शाम 4:30 बजे से रात 9:30 बजे के बीच है।
मतदान केंद्र अलग-अलग समय पर अपना काम समाप्त करेंगे, जो राज्य और काउंटी क्षेत्राधिकार के अनुसार अलग-अलग
होगा। अधिकांश मतदान केंद्र पूर्वी समयानुसार शाम 6 बजे से लेकर मध्यरात्रि पूर्वी समय के बीच समाप्त होंगे

