खबर वर्ल्ड न्यूज़ – संतोष पाठक, मुंगेली l छ. ग. शासन द्वारा आदिम जाति विकास का नाम बदल कर जनजाति कार्य विभाग किए जाने के निर्णय का सर्व आदिवासी समाज जिला मुंगेली द्वारा विरोध करती है हमारी मांग है कि विभाग का नाम पूर्ववत रखा जाय इससे लेकर आदिवासी समाज में काफी आक्रोश है कई वर्षों से चली आ रही है नाम को बदला जा रहा जो हमारी समाज की पहचान थी हम को उस नाम पर गर्व था यदि शासन द्वारा विभाग का नाम पूर्ववत नही किया गया तो मुंगेली जिला समस्त आदिवासी समाज धरना प्रदर्शन करने बाध्य होगी तत्काल आदिम जाति विकास विभाग का नाम यथावत रखा जाये
इसको लेकरमुख्य मंत्री के नाम से लोरमी SDM एवं जिला मुंगेली कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष रामजी ध्रुव, , जिलाध्यक्ष चंद्रू ध्रुव कार्यकारी अध्यक्ष सूरज कोल, संयुक्त सचिव देवा मार्को,भुनेश्वर ध्रुव रामनरायण ध्रुव शिवकुमार ध्रुव इतवारी ध्रुव रामेश्वर ध्रुव भागवत ध्रुव बुद्धम सिंह लालू ध्रुव रामावतार मरावी, दसरू कोल, चंदू ध्रुव, रूपेश ध्रुव, राजेश ध्रुव, धनीराम ध्रुव, बड़ी संख्या आदिवासी समाज के उपस्थित रहे ।




