नई दिल्ली। भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को झटका लगा है। रचिन रवींद्र और मार्क चैपमैन चोट के कारण वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। ये दोनों खिलाड़ी टी20 सीरीज में भी नहीं खेल पाए थे, जिसमें न्यूजीलैंड 2-3 के अंतर से हार गया है। रवींद्र कंधे की चोट से जूझ रहे हैं, जबकि चैपमैन को हैमस्ट्रिंग इंजरी है।
भारत और न्यूजीलैंड की वनडे सीरीज 4 नवंबर से शुरू होगी। 15 नवंबर तक दोनों के बीच पांच ODI मैच खेले जाएंगे। मार्क चैप मैन को यूरोपीयन टी20 प्रीमियर लीग के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड के एक स्टेटमेंट अनुसार एक हालिया एमआरआई जांच के बाद चैपमैन को पूरी तरफ फिट होने के लिए 2 हफ्ते का समय और लगेगा। दूसरी ओर रचिन रवींद्र को लेकर भी बताया गया कि उन्हें कंधे की चोट से पूरी तरह रिकवर करने के लिए अभी ज्यादा समय लगेगा।
हेड कोच को सता रहा डर
न्यूजीलैंड के हेड कोच रॉब वॉल्टर ने निराश व्यक्त करते हुए कहा, “सभी जानते हैं कि मार्क चैपमैन और रचिन रवींद्र किस स्तर के खिलाड़ी हैं, उनका सीरीज से बाहर होना दुर्भाग्यपूर्ण है।” कोच ने यह भी बताया कि इसी महीने टेस्ट सीरीज भी होनी है, इसलिए वह इन दोनों खिलाड़ियों को लेकर कोई बड़ा रिस्क नहीं लेना चाहते हैं।
स्क्वाड में कई बदलाव हुए
पहले 3 वनडे मैचों के लिए टिम सीफर्ट को वनडे टीम में शामिल किया गया है। आखिरी 2 वनडे मैचों के लिए उनका चयन पहले ही हो गया था। इसलिए सीफर्ट अब पूरी सीरीज में खेलेंगे। वहीं बाएं हाथ के बल्लेबाज हेनरी निकल्स को पहले 3 मैच और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट आखिरी 2 वनडे मैचों के लिए स्क्वाड में शामिल किए गए हैं। तेज गेंदबाज मैट फिशर पहले से आखिरी 2 मैच खेलने वाले थे। अब उन्हें पहले तीन मैचों के लिए भी न्यूजीलैंड टीम में जगह मिली है।
पहले 3 ODI मैचों के लिए न्यूजीलैंड का स्क्वाड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट फिशर, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लाथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ, विल यंग, ब्लेयर टिकनर
आखिरी 2 ODI मैचों के लिए न्यूजीलैंड का स्क्वाड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, लॉकी फर्ग्यूसन, मिचेल हे (विकेटकीपर), निक केली, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), ब्लेयर टिकनर, विल यंग
Trending
- बालोद में महिला सरपंच ने कीटनाशक पीकर की आत्महत्या की कोशिश: उपसरपंच और पंचों पर प्रताड़ना और जातिगत भेदभाव के गंभीर आरोप
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र, पहले दिन उमड़ी आगंतुकों की भीड़
- राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम की 93वीं बैठक नई दिल्ली में संपन्न
- राज्यपाल रमेन डेका ने आसमान में देखा भारतीय वायु सेना का अद्भुत शौर्य, साहस और कौशल
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव- मेले में ही मिलेगा निजी बोरवेल और कुओं के पानी की जांच का निःशुल्क अवसर
- छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल: सरकारी सेवा और निजी क्लीनिक का गठजोड़, गरियाबंद में ‘होम क्लीनिक’ का सनसनीखेज मामला
- रायपुर में 13 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म: एक महीने बाद खुलासे के बाद दोनों नाबालिग आरोपी भेजे गए बाल संप्रेषण गृह
- टांडपाल के जंगल में संदिग्ध हालात में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम


