खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। खरीफ विपणन वर्ष 2026 के दौरान जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी, सुव्यवस्थित एवं सुचारू बनाए रखने तथा अवैध धान परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा सतत निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है। सरायपाली अनुविभागीय अधिकारी तेजपाल सिंह ध्रुव ने बताया कि अवैध धान परिवहन एवं बिचौलियों की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखने के उद्देश्य से कुल 08 जांच चौकियां स्थापित की गई है। इन जांच चौकियों के माध्यम से धान के अवैध परिवहन और संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
अनुविभागीय दण्डाधिकारी सरायपाली ध्रुव से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को अवैध रूप से धान का परिवहन करते पाए गए कुल 08 बिचौलियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 126, 135 एवं 170 के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि धान खरीदी व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अनियमितता, अवैध परिवहन अथवा बिचौलियों की संलिप्तता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे शासन द्वारा निर्धारित नियमों के अनुरूप ही धान का विक्रय करें। धान के अवैध परिवहन, खरीदी-बिक्री अथवा बिचौलियों से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल प्रशासन को दें।
Trending
- PM मोदी के संदेश पर CM साय का आभार: ‘नक्सलवाद के अंधकार से निकलकर शांति और समृद्धि की ओर बढ़ा छत्तीसगढ़’
- फाइनल में मैनपाट टाइटन्स का सामना संस्कारधानी स्ट्राइकर्स से, कड़े मुकाबले में बैलाडीला बुल्स को 3-1 से हराया
- छत्तीसगढ़ ने पूरे किए स्थापना के 26 गौरवशाली वर्ष: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई, विकसित छत्तीसगढ़ 2047 और शांति-विकास के नए दौर पर विशेष जोर
- अहोई अष्टमी व्रत : संतान की लंबी उम्र और आरोग्यता का महापर्व-साहूकारनी की कथा, ‘स्याहू माता’ की महिमा और लोक-आस्था का संपूर्ण विश्लेषण
- पांचवें टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
- लिवर और पेट की सफाई के लिए महंगे डिटॉक्स जूस और सप्लीमेंट्स की जरूरत नहीं: शरीर खुद करता है नेचुरल डिटॉक्स, बस बदलें ये 5 आदतें
- दुर्ग में डॉक्टर के सूने मकान से ₹1 करोड़ की सनसनीखेज चोरी का खुलासा: फर्श के नीचे गड्ढे में छिपाए थे 47 लाख नगद और जेवर, 9 आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ में फिर मंडराया चक्रवात का खतरा: 3 और 4 नवंबर को भारी बारिश का अलर्ट, अर्नब के बाद दोबारा संकट में किसान


