खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। देश के चार राज्यों में हुए एमएलसी चुनाव में कांग्रेस को मिली शिकस्त पर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा कि 140 साल पुरानी पार्टी केवल स्वार्थ की राजनीति करती है। ईवीएम में चुनाव उनको पसंद नहीं आ रहा। एमएसली का चुनाव बैलेट पेपर से हुआ। भगवान की दया से इसमें भी कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया। अब क्या बैलेट पेपर से चुनाव की मांग करने वाली कांग्रेस हाथ उठवाएगी? जो बेईमानी करता है, उनका सबकुछ बेईमानी ही होता है।
भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने मीडिया से चर्चा में एक नवंबर को दिल्ली में होने वाली कांग्रेस की महारैली में छत्तीसगढ़ से भी हजारों कार्यकर्ता के शामिल होने पर कहा कि कांग्रेसी राज्योत्सव से डर के मारे भाग रहे हैं। हमारे नेता आएंगे, इनके चमड़ी उधेड़ेंगे। इसी डर से कांग्रेसी जा रहे हैं। रैली बाद में भी कर सकते थे, राज्योत्सव सबका है। राज्योत्सव में उत्सव मनाना चाहिए। यदि उस दिन रैली करेंगे तो छत्तीसगढ़ महतारी इन्हें माफ नहीं करेगी।
कवर्धा क्षेत्र में फैले कुपोषण पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के बयान पर पुरंदर मिश्रा ने कहा कि जब 2018 में आपकी सरकार थी, तब क्या कर रहे थे बैज जी। आप सम्हाल पाए नहीं थे। आप काम नहीं करते और भाजपा को बदनाम करते हैं वहीं अर्नब चक्रवात की वजह से किसानों की फसल खराब होने पर भाजपा विधायक ने कहा कि अधिकारी सर्वे करेंगे। जो किसानों के हित में होगा, सरकार उस दिशा में काम करेगी।
Trending
- पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आएं स्काउट्स-गाइड्स, जल-जंगल बचाने में निभाएं अहम भूमिका – राज्यपाल डेका
- 28 कर्मचारी संघों के मतदान में बिन्दु भास्कर बने जिला संयोजक, एक मत से दर्ज की जीत
- उप मुख्यमंत्री साव ने किया ‘मुंगेली व्यापार मेला-2026’ के ब्रॉशर का विमोचन, व्यापार, संस्कृति और मनोरंजन का सजेगा महाकुंभ
- मखाना की खेती से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहीं धमतरी की महिलाएं
- सूरजपुर पुलिस परिवार हत्याकांड: दोषियों को फांसी देने के लिए आगे आए उज्जवल दीवान, बिना पारिश्रमिक जल्लाद बनने की पेशकश
- बालोद में ANTF और पुलिस का बड़ा एक्शन: 6 लाख की नशीली गोलियों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, उड़ीसा कनेक्शन का खुलासा
- छत्तीसगढ़ में बेमौसम बारिश और चक्रवाती तूफान का साया: धान की बंपर पैदावार पर मंडराया संकट, किसानों की बढ़ी धड़कनें
- बिलासपुर में भ्रष्टाचार पर बड़ा एक्शन: 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी निलंबित


