नई दिल्ली। रोहित शर्मा भारत के लिए अभी सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं, वह टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं। कुछ दिनों पहले तक चर्चा तेज थी कि चयनकर्ताओं द्वारा रोहित को 2027 वनडे वर्ल्ड कप टीम में नहीं देखा जा रहा। इससे उनके वनडे से रिटायरमेंट की संभावना पर भी बाते होती थीं, लेकिन अब स्थिति बदल गई है। रोहित पिछली सीरीज में शानदार फॉर्म में नजर आए और अब न्यूजीलैंड सीरीज के लिए जमकर पसीना बहा रहे हैं। इस बीच उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है।
इसी साल रोहित शर्मा को वनडे की कप्तानी से हटाकर शुभमन गिल को नया कप्तान बनाया गया है, जो 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में भी टीम की कमान संभालेंगे। जब रोहित इंग्लैंड दौरे पर अच्छा नहीं कर पा रहे थे, तब एक खबर ने सभी को हैरान कर दिया था। कहा जाने लगा कि लॉर्ड्स में होने वाले मैच के बाद रोहित वनडे से संन्यास ले लेंगे, क्योंकि एक अधिकारी ने उन्हें बता दिया है कि वर्ल्ड कप के लिए उन्हें नहीं देखा जा रहा है। हालांकि बीसीसीआई ने तब उन खबरों का खंडन कर दिया था।
रोहित शर्मा का वीडियो वायरल
रोहित का जो वीडियो वायरल हो रहा है वो उन्हीं के शो (Family Full House with Rohit Sharma) का है। वीडियो में जब रोहित से पूछा जाता है कि इमरजेंसी स्थिति में आप किसको कॉल करोगे, शुभमन गिल या श्रेयस अय्यर? इस पर रोहित कहते हैं, “दोनों ही कप्तान हैं। शुभमन गिल अभी मेरा कप्तान है। 2027 वनडे वर्ल्ड कप मुझे खेलना है। उसको खुश रखना पड़ेगा।”
इसके बाद रोहित ने मजाक में कहा, “27 के बाद टी20 में कमबैक करना है तो श्रेयस अय्यर को खुश रखना पड़ेगा।” बता दें कि भारत ने उनकी कप्तानी में 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीता था, जिसके बाद उन्होंने इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था।
Trending
- महतारी वंदन योजना से नम्रता के परिवार को मिला आर्थिक संबल, पति के पारंपरिक व्यवसाय को मिली नई गति
- ’सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुई पटाखा बिक्री लाइसेंस की राह, बालकुमार को मिली बड़ी राहत’
- मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की पहल पर आरंग को 11.69 करोड़ रुपये की सड़क विकास की सौगात
- बस्तर के विकास को मिलेगी रफ्तार: दीपावली से पहले केंद्र सरकार की बड़ी सौगात, 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़कें
- ऑपरेशन आघात का असर: खरसिया पुलिस ने ग्राम कुनकुनी में 90 हजार रुपये के गांजे के साथ तस्कर को दबोचा
- ’ई-रिक्शा ने बदली संगीता देवी की जिंदगी, स्वरोजगार से बनीं लखपति दीदी’
- राज्योत्सव पर विशेष आलेख : आधुनिक तकनीक से जीवंत हुईं जनजातीय अमर बलिदानियों की शौर्यगाथाएं
- सुशासन की मिसाल सीएम हेल्पलाइन- जनता की उम्मीदों पर खरी उतर रही डिजिटल पहल


