खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। झंडा दिवस के अवसर पर बीजापुर पुलिस द्वारा पुलिस जवानों का उत्साहवर्धन करने तथा उनमें देशभक्ति और राष्ट्रसेवा की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।इस अवसर पर रक्षित केंद्र बीजापुर में खेलकूद एवं रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में पुलिस जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन गतिविधियों के माध्यम से जवानों के बीच आपसी समन्वय, सहभागिता, टीम भावना और रचनात्मकता को बढ़ावा दिया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस जवानों को शौर्य, वीरता और देशभक्ति से ओतप्रोत फिल्म भी दिखाई गई। फिल्म के माध्यम से जवानों को देश की रक्षा में समर्पण, साहस और कर्तव्यनिष्ठा के महत्व से अवगत कराया गया।झंडा दिवस के अवसर पर आयोजित इन कार्यक्रमों का उद्देश्य पुलिस जवानों के मनोबल को बढ़ाना, उनमें राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करना तथा आपसी सौहार्द और एकजुटता को प्रोत्साहित करना रहा।
Trending
- 24.70 लाख रुपये से बना महतारी सदन, महिला सशक्तिकरण का केंद्र
- डिजिटल क्रांति से संवरी कबीरधाम की परिवहन सेवाएं: घर बैठे मिल रहीं ऑनलाइन सुविधाएं, विभाग ने 53.94 करोड़ से अधिक का जुटाया राजस्व
- कृषक उन्नति योजना से छत्तीसगढ़ के अन्नदाताओं में खुशी की लहर: मुंगेली जिले में 113 केंद्रों पर ₹3100 प्रति क्विंटल की दर से होगी धान खरीदी
- सीएम हेल्पलाइन में शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, सोलर ड्यूल पंप की मरम्मत से पेयजल व्यवस्था बहाल
- नशे के अवैध कारोबार की जड़ तक पहुंचकर पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करें- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- समान नागरिक संहिता के प्रारूप तैयार करने में जनभागीदारी- बिलासपुर में आठ जिलों के प्रतिनिधियों ने रखे सुझाव
- किसानों की आय बढ़ाने बाजार आधारित खेती और फसल विविधीकरण को दें सर्वाेच्च प्राथमिकता- कृषि उत्पादन आयुक्त परदेशी
- डबरी पारा तालाब का होगा कायाकल्प, किनारों पर पाथवे, बेंच और घाट बनेंगे


