खबर वर्ल्ड न्यूज-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र सीमा क्षेत्र में सुरक्षा बलों को माओवादियों द्वारा डंप किए गए हथियार बरामद करने में सफलता मिली है। गढ़चिरौली पुलिस को मिली सूचना के आधार पर पुलिस की विशेष अभियान टीम ने वांगेटूर थाना क्षेत्र के मचुवांचा जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया।
सर्च ऑपरेशन के दौरान जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। पुलिस टीम ने 1 बैरल बोर राइफल, 3 सिंगल शॉट राइफल, 1 एयरगन, वायरलेस उपकरण, 100 सुतली बम और माओवादी वर्दी का कपड़ा जब्त किया। विस्फोटक सामग्री को मौके पर नष्ट किया गया। इस अभियान में पुलिस की विशेष टीम, इंटेलिजेंस सेल और बीडीडीएस टीम शामिल थी।
Trending
- बैगा बच्चों की मौत और कुपोषण पर सरकार को घेरा: कांग्रेस ने की ₹3,358 धान के एकमुश्त भुगतान और ‘वोट बचाओ’ रैली की घोषणा
- जशपुर के 194 और श्रद्धालु अयोध्या धाम रवाना: ‘श्री रामलला दर्शन योजना’ से अब तक जिले के 3,062 लोग कर चुके हैं निःशुल्क दर्शन
- छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता: गढ़चिरौली में माओवादियों का हथियारों और विस्फोटकों का जखीरा बरामद
- आमजनों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता
- सेवा सेतु से महज दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र, विशाल संदीप सोरेन को मिली बड़ी राहत
- धान बेचने के लिए अब सोसायटियों में लंबी कतारों की जरूरत नहीं, ‘तुंहर टोकन’ एप से घर बैठे मिलेगा टोकन
- शनि के जीवन में आया बदलाव, जल जीवन मिशन से घर तक पहुंचा शुद्ध पेयजल
- तसर पालन से बढ़ेंगे ग्रामीणों की आमदनी के अवसर, बीजापुर में 13 हितग्राहियों को स्वस्थ डिम्ब समूह वितरण के साथ मिली आर्थिक सहायता


