खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में बैगा जनजाति के पांच बच्चों की मौत और कुपोषण के मामले को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग की है। रायपुर स्थित राजीव भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने किसानों को धान का ₹3,358 प्रति क्विंटल एकमुश्त भुगतान करने की मांग भी उठाई।
पत्रकार वार्ता में दीपक बैज ने बैगा जनजाति के बच्चों की मौत और कुपोषण के मामले को गंभीर बताते हुए सरकार से जवाब मांगा। कांग्रेस ने इस मामले में जिम्मेदारी तय करने और संबंधित परिस्थितियों पर सरकार का पक्ष स्पष्ट करने की मांग की।
इसके साथ ही कांग्रेस ने धान खरीदी को लेकर किसानों के भुगतान का मुद्दा भी उठाया। पार्टी ने मांग की कि किसानों को धान का ₹3,358 प्रति क्विंटल के हिसाब से एकमुश्त भुगतान किया जाए।
1 नवंबर की दिल्ली महारैली की तैयारियों पर चर्चा
पत्रकार वार्ता के दौरान 1 नवंबर को दिल्ली में आयोजित होने वाली ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारियों की जानकारी भी दी गई। कांग्रेस की ओर से इस महारैली को लेकर संगठनात्मक तैयारियों पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, रायपुर जिला अध्यक्ष शंकर कुमार मेनन सहित कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Trending
- बैगा बच्चों की मौत और कुपोषण पर सरकार को घेरा: कांग्रेस ने की ₹3,358 धान के एकमुश्त भुगतान और ‘वोट बचाओ’ रैली की घोषणा
- जशपुर के 194 और श्रद्धालु अयोध्या धाम रवाना: ‘श्री रामलला दर्शन योजना’ से अब तक जिले के 3,062 लोग कर चुके हैं निःशुल्क दर्शन
- छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता: गढ़चिरौली में माओवादियों का हथियारों और विस्फोटकों का जखीरा बरामद
- आमजनों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता
- सेवा सेतु से महज दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र, विशाल संदीप सोरेन को मिली बड़ी राहत
- धान बेचने के लिए अब सोसायटियों में लंबी कतारों की जरूरत नहीं, ‘तुंहर टोकन’ एप से घर बैठे मिलेगा टोकन
- शनि के जीवन में आया बदलाव, जल जीवन मिशन से घर तक पहुंचा शुद्ध पेयजल
- तसर पालन से बढ़ेंगे ग्रामीणों की आमदनी के अवसर, बीजापुर में 13 हितग्राहियों को स्वस्थ डिम्ब समूह वितरण के साथ मिली आर्थिक सहायता


