Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ​साय सरकार की बड़ी सौगात- गन्ने के दाम में ₹70 की बढ़ोतरी, प्रदेश में खुलेंगे 354 नए धान उपार्जन केंद्र

    October 27, 2026

    नक्सल मुक्त बीजापुर में पहली बार विकास की नई तस्वीर, रोजगार के लिए घरों से निकल रहे ग्रामीण

    October 27, 2026

    हमारे वनों की समृद्धि और मातृशक्ति के परिश्रम से तैयार उत्पाद बनें छत्तीसगढ़ की पहचान- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    October 27, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • ​साय सरकार की बड़ी सौगात- गन्ने के दाम में ₹70 की बढ़ोतरी, प्रदेश में खुलेंगे 354 नए धान उपार्जन केंद्र
    • नक्सल मुक्त बीजापुर में पहली बार विकास की नई तस्वीर, रोजगार के लिए घरों से निकल रहे ग्रामीण
    • हमारे वनों की समृद्धि और मातृशक्ति के परिश्रम से तैयार उत्पाद बनें छत्तीसगढ़ की पहचान- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    • छत्तीसगढ़ के विकास का प्रमुख इंजन बनेगा हाउसिंग बोर्ड, आवास के साथ अधोसंरचना विकास में निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका : मंत्री ओ.पी. चौधरी
    • छत्तीसगढ़ रेरा की बड़ी कार्रवाई: सेजबहार के ‘वात्सल्य गौरव-1’ प्रोजेक्ट में लापरवाही पर प्रमोटर को 6.87 लाख रुपये ब्याज चुकाने का आदेश
    • महर्षि वाल्मीकि जयंती पर शंकर मंदिर में गूंजे श्रद्धा के स्वर, पूजा-अर्चना कर आदिकवि को किया नमन
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कथित अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में भाजयुमो ने फूंका मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला
    • धमधा भाजपा में असंतोष, 15 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » छत्तीसगढ़ रेरा की बड़ी कार्रवाई: सेजबहार के ‘वात्सल्य गौरव-1’ प्रोजेक्ट में लापरवाही पर प्रमोटर को 6.87 लाख रुपये ब्याज चुकाने का आदेश
    रायपुर

    छत्तीसगढ़ रेरा की बड़ी कार्रवाई: सेजबहार के ‘वात्सल्य गौरव-1’ प्रोजेक्ट में लापरवाही पर प्रमोटर को 6.87 लाख रुपये ब्याज चुकाने का आदेश

    Khabar WorldBy Khabar WorldOctober 27, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्णता प्रमाण पत्र मिलने तक आबंटी को प्रतिमाह 7,314 रुपये का भी करना होगा भुगतान

    बिना रेरा पंजीयन परियोजना विकसित करने पर प्रमोटर के विरुद्ध धारा 59 के तहत पृथक प्रकरण दर्ज करने के निर्देश

    छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (CG-RERA) ने भू-संपदा परियोजनाओं में आबंटियों के हितों की सुरक्षा और रेरा अधिनियम के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण आदेश पारित किया है। प्राधिकरण ने रायपुर जिले के सेजबहार स्थित ‘वात्सल्य गौरव-1, फेज-1’ परियोजना के विकास कार्य अपूर्ण रहने तथा पूर्णता प्रमाण पत्र प्राप्त नहीं किए जाने के मामले में प्रमोटर को आबंटी के पक्ष में 6 लाख 87 हजार 496 रुपये ब्याज राशि का भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। इसके अतिरिक्त परियोजना का पूर्णता प्रमाण पत्र प्राप्त होने तक प्रतिमाह 7 हजार 314 रुपये ब्याज भुगतान करने का भी आदेश दिया गया है।
    प्राधिकरण द्वारा प्रकरण की सुनवाई के दौरान पाया गया कि संबंधित परियोजना में स्वीकृत ले-आउट के अनुरूप विकास कार्य पूर्ण नहीं किए गए हैं। साथ ही सक्षम प्राधिकारी से परियोजना का पूर्णता प्रमाण पत्र भी प्राप्त नहीं किया गया है। इन तथ्यों के आधार पर प्राधिकरण ने परियोजना को अपूर्ण एवं चालू परियोजना की श्रेणी में मानते हुए भू-संपदा (विनियमन और विकास) अधिनियम, 2016 की धारा 18 के अंतर्गत विलंब के लिए ब्याज भुगतान का आदेश पारित किया है।
    वर्ष 2019 से अक्टूबर 2026 तक की अवधि के लिए ब्याज भुगतान का आदेश
    प्राधिकरण के आदेश के अनुसार, प्रमोटर को आबंटी द्वारा भुगतान की गई 8 लाख 12 हजार 643 रुपये की राशि पर वर्ष 2019 से अक्टूबर 2026 तक 10.80 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर के आधार पर कुल 6 लाख 87 हजार 496 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके साथ ही 1 नवंबर 2026 से परियोजना का पूर्णता प्रमाण पत्र प्राप्त होने तक आबंटी को प्रतिमाह 7 हजार 314 रुपये की राशि का भुगतान करना होगा।
    बिना पंजीयन परियोजना विकसित करने पर पृथक कार्रवाई के निर्देश
    प्राधिकरण ने परियोजना का रेरा पंजीयन नहीं कराए जाने के मामले को भी गंभीरता से लिया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि भू-संपदा अधिनियम की धारा 3 के अंतर्गत पात्र परियोजनाओं का पंजीयन अनिवार्य है। इसके बावजूद संबंधित परियोजना का पंजीयन नहीं कराए जाने पर प्रमोटर के विरुद्ध अधिनियम की धारा 59 के अंतर्गत पृथक प्रकरण दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।
    भूखंड बेचने मात्र से समाप्त नहीं होती प्रमोटर की जिम्मेदारी
    प्राधिकरण के इस आदेश से स्पष्ट है कि किसी परियोजना में भूखंडों का विक्रय कर देने मात्र से प्रमोटर की वैधानिक जिम्मेदारियां समाप्त नहीं हो जाती हैं। स्वीकृत ले-आउट के अनुरूप सड़क, नाली, विद्युत, पेयजल सहित निर्धारित विकास कार्यों और आवश्यक आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा सक्षम प्राधिकारी से आवश्यक प्रमाण पत्र प्राप्त करना प्रमोटर का दायित्व है।
    CG-RERA द्वारा पारित यह आदेश भू-संपदा क्षेत्र में पारदर्शिता, जवाबदेही और आबंटियों के अधिकारों की सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण है। इससे यह संदेश भी मिलता है कि परियोजनाओं के विकास में अनावश्यक विलंब तथा रेरा अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन करने वाले प्रमोटरों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    हमारे वनों की समृद्धि और मातृशक्ति के परिश्रम से तैयार उत्पाद बनें छत्तीसगढ़ की पहचान- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    October 27, 2026

    छत्तीसगढ़ के विकास का प्रमुख इंजन बनेगा हाउसिंग बोर्ड, आवास के साथ अधोसंरचना विकास में निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका : मंत्री ओ.पी. चौधरी

    October 27, 2026

    धमधा भाजपा में असंतोष, 15 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा

    October 27, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,346

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,343
    Don't Miss
    बिलासपुर

    ​साय सरकार की बड़ी सौगात- गन्ने के दाम में ₹70 की बढ़ोतरी, प्रदेश में खुलेंगे 354 नए धान उपार्जन केंद्र

    By Khabar WorldOctober 27, 20261

    ​ऐतिहासिक फैसले से किसानों में खुशी की लहर, मुंगेली भाजपा किसान मोर्चा ने मुख्यमंत्री का…

    नक्सल मुक्त बीजापुर में पहली बार विकास की नई तस्वीर, रोजगार के लिए घरों से निकल रहे ग्रामीण

    October 27, 2026

    हमारे वनों की समृद्धि और मातृशक्ति के परिश्रम से तैयार उत्पाद बनें छत्तीसगढ़ की पहचान- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    October 27, 2026

    छत्तीसगढ़ के विकास का प्रमुख इंजन बनेगा हाउसिंग बोर्ड, आवास के साथ अधोसंरचना विकास में निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका : मंत्री ओ.पी. चौधरी

    October 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    ​साय सरकार की बड़ी सौगात- गन्ने के दाम में ₹70 की बढ़ोतरी, प्रदेश में खुलेंगे 354 नए धान उपार्जन केंद्र

    October 27, 2026

    नक्सल मुक्त बीजापुर में पहली बार विकास की नई तस्वीर, रोजगार के लिए घरों से निकल रहे ग्रामीण

    October 27, 2026

    हमारे वनों की समृद्धि और मातृशक्ति के परिश्रम से तैयार उत्पाद बनें छत्तीसगढ़ की पहचान- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    October 27, 2026

    छत्तीसगढ़ के विकास का प्रमुख इंजन बनेगा हाउसिंग बोर्ड, आवास के साथ अधोसंरचना विकास में निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका : मंत्री ओ.पी. चौधरी

    October 27, 2026

    छत्तीसगढ़ रेरा की बड़ी कार्रवाई: सेजबहार के ‘वात्सल्य गौरव-1’ प्रोजेक्ट में लापरवाही पर प्रमोटर को 6.87 लाख रुपये ब्याज चुकाने का आदेश

    October 27, 2026

    महर्षि वाल्मीकि जयंती पर शंकर मंदिर में गूंजे श्रद्धा के स्वर, पूजा-अर्चना कर आदिकवि को किया नमन

    October 27, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.