खबर वर्ल्ड न्यूज़ – संतोष पाठक, मुंगेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा कथित तौर पर अमर्यादित बयान दिए जाने के विरोध में सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला मुंगेली द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह एवं भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा के निर्देश पर आयोजित इस प्रदर्शन में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया।
प्रदर्शनकारी जिला भाजपा कार्यालय से पुतला लेकर नारेबाजी करते हुए जिला मुख्यालय स्थित परशुराम चौक, पुराना बस स्टैंड पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष के बयान के विरोध में जमकर नारेबाजी की और पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशवानी, भाजयुमो जिला महामंत्री राजेंद्र साहू, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य शैलेश पाठक एवं गिरीश शुक्ला, जिला भाजपा उपाध्यक्ष सुनील पाठक, शिवप्रताप सिंह, कोटूमल दादवानी, शैलेन्द्र तिवारी, नगर मंडल महामंत्री मन्नूलाल श्रीवास्तव, सुनील सोनी, विजय यादव, जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह टंडन, संदीप सिंह ठाकुर, दीपक सोनकर, पीयूष साहू, घनश्याम यादव, अरविंद सोनी, धर्मेंद्र चतुर्वेदी, धनराज ठाकुर, गजेंद्र साहू, संजू यादव, गुलशन राजपूत, रोशन सोनी, निमेश देवांगन, खेमराज मोहले, अजय चंद्राकर, विशाल कौशिक, श्रीओम ठाकुर, रितुराज ठाकुर, राजेंद्र खांडे, राजा पांडेय, वासु पांडेय


