नई दिल्ली। इम्यूनिटी मतलब आपका शरीर बीमारियों से कितनी देर तक लड़ सकता है। इसमें यदि आप बार-बार बीमार पड़ते हैं, या बीमारी होने पर जल्दी ठीक नहीं होते, तो ये संकेते है कि आपकी इम्यूनिटी कमजोर हो चुकी है। ठंड का मौसम ज्यादातर लोगों को पसंद होता है, लेकिन इस मौसम में लोग बीमार ज्यादा पड़ते हैं। इसका कारण सीधे तौर पर ठंड और सर्द हवा नहीं होती है। बल्कि इसके कारण तैयार वातावरण होता है, जिसमें वायरस और बैक्टीरिया तेजी से फैलते हैं।
ऐसे में यदि आपकी इम्यूनिटी कमजोर है, तो ठंड में आप सर्दी-जुकाम से ज्यादा परेशान रह सकते हैं। ज्यादातर ये समस्या उन लोगों में होती है, जिनका खानपान अच्छा नहीं होता है। ऐसे में यहां हम आपको कुछ ऐसे ड्रिंक्स करे बारे में बता रहे हैं, जिससे आप अपने शरीर ठंड के साथ आने वाली परेशानियों से लड़ने के लिए तैयार कर सकते हैं।
अदरक की चाय
अदरक की चाय सर्दियों में पी जाने वाली लोकप्रिय ड्रिंक है। इसकी गर्म तासीर और खुशबू ठंड के दिनों में अच्छा महसूस करा सकती है। अदरक में जिंजरॉल नामक तत्व पाया जाता है, जो शरीर में सूजन को को करने का काम करता है। इसे बनाने के लिए एक कप पानी में अदरक के कुछ टुकड़े डालकर करीब 5 मिनट उबालें। फिर छानकर इसमें नींबू या थोड़ा शहद मिलाएं। गर्मागरम इसका स्वाद लें।
हल्दी वाला दूध
हल्दी वाला दूध भारतीय घरों में लंबे समय से पसंद किया जाता है। हल्दी में करक्यूमिन नामक तत्व होता है, जिसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। दूध से प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन बी12 जैसे पोषक तत्व भी मिल सकते हैं। ये शरीर को गर्म रखने के साथ इंफेक्शन को रोकने के काम करता है। इसे बनाने के लिए एक कप दूध गर्म करें और उसमें चौथाई चम्मच हल्दी मिलाएं। इसे कुछ मिनट धीमी आंच पर पकाएं। स्वाद के लिए चुटकी भर दालचीनी या काली मिर्च डाल सकते हैं। फिर इसके हल्के गर्म रहते भर में इसे पी जाएं।
आंवले का जूस
आंवला विटामिन सी का अच्छा स्रोत है। ये विटामिन इम्यून सिस्टम के कामकाज में मदद करता है और शरीर में आयरन के अवशोषण को भी बेहतर बनाता है। इसे बनाने के लिए एक या दो आंवले धोकर काट लें और बीज निकाल दें। इन्हें पानी के साथ ब्लेंड करें। चाहें तो छानकर थोड़ा और पानी मिलाएं। मिठास के लिए इसमें हल्का शहद मिलाया जा सकता है। फिर इसका सेवन करें।
नींबू और शहद का पानी
सुबह गर्म नींबू पानी पीना शरीर को हाइड्रेट रखने का आसान तरीका है। नींबू से विटामिन सी मिलता है, जबकि शहद पेय में मिठास जोड़ता है। शहद एक साल से अधिक उम्र के लोगों में खांसी से कुछ राहत देने में मदद कर सकता है।इसे बनाने के लिए एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू का रस और जरूरत के अनुसार एक चम्मच शहद मिलाएं। फिर इसका सेवन करें।
दालचीनी की हर्बल चाय
दालचीनी की चाय अपनी खुशबू और हल्के मीठे स्वाद के लिए पसंद की जाती है। इसमें मौजूद कुछ पौधों के तत्वों में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। इसे बनाने के लिए एक कप पानी में दालचीनी का छोटा टुकड़ा डालकर 5-10 मिनट उबालें। फिर छानकर पिएं। स्वाद बढ़ाने के लिए नींबू या अदरक भी डाल सकते हैं।
Trending
- कभी पानी के लिए घंटों इंतजार, अब घर में नल खोलते ही भर रहे बर्तन
- छत्तीसगढ़ में ईडी की बड़ी दबिश, रायपुर और आरंग में सराफा कारोबारी के ठिकानों पर छापा
- तीसरे टी20 की प्लेइंग XI में हुए 3 बहुत बड़े बदलाव, इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरी टीम इंडिया
- सर्दी-जुकाम से गले की खराश तक, सर्दियों में इम्यूनिटी और सेहत को दुरुस्त रखने वाली 5 असरदार ड्रिंक्स
- कबीरधाम में 28 साल पुराने शिक्षाकर्मी भर्ती घोटाले में बड़ा एक्शन: 6 पूर्व अफसरों समेत 22 पर शिकंजा, कोर्ट में 1000 पन्नों का चालान पेश
- रायपुर के लाभांडी बीएसयूपी कॉलोनी में सनसनीखेज हत्या: जांच में जुटे डीसीपी समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी
- छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का भारी असर: 28-29 अक्टूबर को भारी से अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी-तूफान की आशंका
- छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का बड़ा अवसर: राजस्व विभाग ने 26 जिलों में पटवारी के 200 पदों पर सीधी भर्ती को दी मंजूरी


