Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    तीसरे टी20 की प्लेइंग XI में हुए 3 बहुत बड़े बदलाव, इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरी टीम इंडिया

    October 27, 2026

    सर्दी-जुकाम से गले की खराश तक, सर्दियों में इम्यूनिटी और सेहत को दुरुस्त रखने वाली 5 असरदार ड्रिंक्स

    October 27, 2026

    कबीरधाम में 28 साल पुराने शिक्षाकर्मी भर्ती घोटाले में बड़ा एक्शन: 6 पूर्व अफसरों समेत 22 पर शिकंजा, कोर्ट में 1000 पन्नों का चालान पेश

    October 27, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • तीसरे टी20 की प्लेइंग XI में हुए 3 बहुत बड़े बदलाव, इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरी टीम इंडिया
    • सर्दी-जुकाम से गले की खराश तक, सर्दियों में इम्यूनिटी और सेहत को दुरुस्त रखने वाली 5 असरदार ड्रिंक्स
    • कबीरधाम में 28 साल पुराने शिक्षाकर्मी भर्ती घोटाले में बड़ा एक्शन: 6 पूर्व अफसरों समेत 22 पर शिकंजा, कोर्ट में 1000 पन्नों का चालान पेश
    • रायपुर के लाभांडी बीएसयूपी कॉलोनी में सनसनीखेज हत्या: जांच में जुटे डीसीपी समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी
    • छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का भारी असर: 28-29 अक्टूबर को भारी से अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी-तूफान की आशंका
    • छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का बड़ा अवसर: राजस्व विभाग ने 26 जिलों में पटवारी के 200 पदों पर सीधी भर्ती को दी मंजूरी
    • मुख्यमंत्री साय करेंगे स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा…
    • मुंगेली के हर्ष शर्मा का राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर धमाका, दिल्ली में स्कूल गेम्स बैडमिंटन प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का करेंगे प्रतिनिधित्व
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का भारी असर: 28-29 अक्टूबर को भारी से अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी-तूफान की आशंका
    रायपुर

    छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का भारी असर: 28-29 अक्टूबर को भारी से अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी-तूफान की आशंका

    Khabar WorldBy Khabar WorldOctober 27, 2026No Comments12 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ (Cyclone Arnab) के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 28 और 29 अक्टूबर को प्रदेश के कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी चेतावनी भी दी गई है। इस दौरान गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज हवाएं चलने की आशंका है। रायपुर में भी 27 अक्टूबर को बारिश या बादल गरजने-चमकने के साथ मौसम बदल सकता है।
    मौसम विभाग ने जानकारी दी कि चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य और उससे सटे पूर्व-मध्य हिस्से में केंद्रित है। इसके 27 अक्टूबर तक अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। इसके बाद तूफान के उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और 28 अक्टूबर की सुबह आंध्र प्रदेश और यनम के तट के पास बापटला और विशाखापत्तनम के बीच टकराने का अनुमान है।
    तट से टकराते समय तूफान की अधिकतम हवा की स्पीड 115 से 125 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। वहीं हवा के झोंके 140 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की आशंका है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।
    राजधानी रायपुर में 27 अक्टूबर को आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है। मौसम विभाग ने बारिश, गरज-चमक या अंधड़ चलने की संभावना जताई है। शहर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
    प्रदेश में अगले कुछ दिनों के दौरान बारिश का दायरा बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं, मध्य छत्तीसगढ़ में भी कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी वर्षा की आशंका भी जताई गई है।
    इस दौरान गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। हवा की गति 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है, जो कुछ स्थानों पर 90 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
    मौसम विभाग ने मंगलवार सुबह सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, कोंडागांव और गरियाबंद में बादल गरजने, आकाशीय बिजली, बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से अचानक तेज हवा चलने की संभावना जताई है। इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
    बीते 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क रहा और कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, रायपुर में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस और अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रायगढ़ में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    रायपुर के लाभांडी बीएसयूपी कॉलोनी में सनसनीखेज हत्या: जांच में जुटे डीसीपी समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी

    October 27, 2026

    छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का बड़ा अवसर: राजस्व विभाग ने 26 जिलों में पटवारी के 200 पदों पर सीधी भर्ती को दी मंजूरी

    October 27, 2026

    मुख्यमंत्री साय करेंगे स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा…

    October 27, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,346

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,343
    Don't Miss
    खेल

    तीसरे टी20 की प्लेइंग XI में हुए 3 बहुत बड़े बदलाव, इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरी टीम इंडिया

    By Khabar WorldOctober 27, 20261

    नई दिल्ली। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया है। वेलिंगटन के…

    सर्दी-जुकाम से गले की खराश तक, सर्दियों में इम्यूनिटी और सेहत को दुरुस्त रखने वाली 5 असरदार ड्रिंक्स

    October 27, 2026

    कबीरधाम में 28 साल पुराने शिक्षाकर्मी भर्ती घोटाले में बड़ा एक्शन: 6 पूर्व अफसरों समेत 22 पर शिकंजा, कोर्ट में 1000 पन्नों का चालान पेश

    October 27, 2026

    रायपुर के लाभांडी बीएसयूपी कॉलोनी में सनसनीखेज हत्या: जांच में जुटे डीसीपी समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी

    October 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    तीसरे टी20 की प्लेइंग XI में हुए 3 बहुत बड़े बदलाव, इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरी टीम इंडिया

    October 27, 2026

    सर्दी-जुकाम से गले की खराश तक, सर्दियों में इम्यूनिटी और सेहत को दुरुस्त रखने वाली 5 असरदार ड्रिंक्स

    October 27, 2026

    कबीरधाम में 28 साल पुराने शिक्षाकर्मी भर्ती घोटाले में बड़ा एक्शन: 6 पूर्व अफसरों समेत 22 पर शिकंजा, कोर्ट में 1000 पन्नों का चालान पेश

    October 27, 2026

    रायपुर के लाभांडी बीएसयूपी कॉलोनी में सनसनीखेज हत्या: जांच में जुटे डीसीपी समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी

    October 27, 2026

    छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का भारी असर: 28-29 अक्टूबर को भारी से अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी-तूफान की आशंका

    October 27, 2026

    छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का बड़ा अवसर: राजस्व विभाग ने 26 जिलों में पटवारी के 200 पदों पर सीधी भर्ती को दी मंजूरी

    October 27, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.