खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी और सह प्रभारी सिद्धार्थ शम्भू आज से छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। दोनों की मौजूदगी में दिनभर बैठकों का दौर चलेगा। सुबह 11 बजे से 11:30 बजे तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना जाएगा।
इसके बाद सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री संगठन और प्रदेश महामंत्रियों के साथ संगठनात्मक बैठक होगी। दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक प्रदेश पदाधिकारियों के साथ समीक्षा और आगामी रणनीति पर चर्चा की जाएगी। वहीं, दोपहर 1:30 बजे से 2:30 बजे तक संभाग प्रभारी, सह प्रभारी, जिला प्रभारी, जिला सह प्रभारी और जिला अध्यक्षों की संयुक्त बैठक आयोजित होगी। शाम 3:30 बजे से 5 बजे तक पूर्व सांसदों और पूर्व विधायकों के साथ अहम बैठक होगी, जबकि शाम 5:30 बजे से 7 बजे तक पार्टी के पूर्व प्रदेश पदाधिकारियों के साथ संवाद किया जाएगा। इसके बाद शाम 7 बजे से रात 8:30 बजे तक भाजपा कोर ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक होगी।
Trending
- सूरजपुर दोहरा हत्याकांड: जिला जेल में बंद आरोपी ने की आत्महत्या की कोशिश, अस्पताल में हुआ इलाज
- कोरबा में धर्मांतरण को लेकर रातभर हंगामा: होटल में प्रार्थना सभा के दौरान बजरंग दल का बवाल, मारपीट के बाद पुलिस जांच शुरू
- कवर्धा में सनसनी: मनरेगा (जी राम जी योजना) की खुदाई के दौरान मिला नर कंकाल, साथ में थैला और चप्पल बरामद
- रायपुर प्रेस क्लब में सनसनीखेज वारदात: सदस्यता विवाद के चलते पलाश तिवारी ने की हवाई फायरिंग, पुलिस ने किया गिरफ्तार
- करवाचौथ पर चांद न दिखे तो कैसे खोलें व्रत? जानिए उज्जैन के ज्योतिषाचार्य के खास उपाय
- टीम इंडिया ने रचा इतिहास: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड को हराकर 200 जीत दर्ज करने वाली दुनिया की पहली टीम बनी
- अंजीर के चमत्कारी स्वास्थ्य लाभ: महंगे सुपरफूड्स को छोड़िए, रसोई की इस खजाने से दूर करें कब्ज और कमज़ोरी
- प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंचीं स्मृति ईरानी, सादगी और बैठकों से दिया बड़ा संदेश


